हमारी कई समस्याओं के समाधान हमें गहरी नींद में ही मिल जाते हैं! नींद में हमारा शरीर कभी आराम नहीं करता है! सोते समय भी हमारा दिल, फेफड़े और सभी महत्वपूर्ण अंग काम करते रहते हैं! अगर हम सोने से पहले खाते हैं तो खाना पच जाता है और पोषक पदार्थ सभी अंगों तक पहुँच जाते हैं! हमारी चमड़ी पसीना उत्पन्न करती है! हमारे नाखून और बाल बढ़ते रहते हैं! इसी तरह से हमारा अवचेतन मन कभी नहीं सोता है! यह हमेशा सक्रिय रहता है और हमारी सभी महत्वपूर्ण शक्तियों को नियंत्रित करता है! नींद में उपचारक प्रक्रिया ज्यादा तेजी से काम करती है क्योंकि तब हमारा चेतन मन कोई व्यवधान नहीं डालता है! नींद का यही चमत्कार है!
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 9 May 2018
नींद का चमत्कार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment