Thursday 31 October 2019

भाग्य के लेख

मिटाने से कभी मिटते नहीं देख भाग्य के लेख...! 
अच्छे कर्म करते चलें ईश्वर की महिमा देख..॥
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 30 October 2019

सुख साधन

जीवन में सुख साधन संपन्न व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं लेकिन परम सौभाग्यशाली वो हैं जिनके पास भोजन है और भूख भी है, सेज है और नींद भी है, धन है साथ में धर्म भी है एवं विशिष्टता के साथ शिष्टता भी है।      
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 29 October 2019

समर्पण

राधा ने सब छोड़ा कृष्ण के लिए तभी तो नाम पीछे न जुड़कर आगे जुड़ गया। कृष्ण-राधा कोई नहीं कहता बल्कि राधा-कृष्ण सब कहते हैं। वास्तव में जो सब समर्पण करता है वह सब पा लेता है और जो बिल्कुल पीछे खड़ा हो जाता है वह बिल्कुल आगे हो जाता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 28 October 2019

प्रतिष्ठा

अपनी प्रतिष्ठा का बहुत अच्छे से ख्याल रखें क्योंकि एक यही है जिसकी उम्र आप से ज्यादा है इसलिए आप शिष्ट व सम्माननीय बनें। 
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 27 October 2019

श्रेष्ठ

श्रेष्ठ वही है जिसमें दृढ़ता हो जिद नहीं, बहादुरी हो  जल्दबाजी नहीं, दया हो कमजोरी नहीं, ज्ञान हो  अहंकार नहीं, करूणा हो प्रतिशोध नहीं और  निर्णायकता हो असमंजस नहीं।
।।श्री परमात्मने नमः।।

दीपक

दीपक का जीवन इसलिए वंदनीय नहीं है कि वह जलता है अपितु इसलिये वंदनीय है कि वह दूसरों के लिए जलता है न कि दूसरों से जलता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 26 October 2019

माफ

माफ करना सीखिये क्योंकि हम भी तो ईश्वर से यही
उम्मीद करते हैं। दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 25 October 2019

पछतावा

गिले-शिकवे सिर्फ़ साँस लेने तक ही चलते हैं बाद में तो सिर्फ़ पछतावे रह जाते हैं। 
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 23 October 2019

दिमाग

दिमाग कचरे का एक डब्बा नहीं जिसमें हम काम,  क्रोध, लोभ, मोह, अभिमान और जलन रखें बल्कि दिमाग एक खजाना है जिसमें हम प्यार, सम्मान, ज्ञान, विज्ञान, मानवता, दया, जैसी बहुमूल्य चीजें रख सकते हैैं।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 22 October 2019

गुनाह

अपने करीबी से कोई अपेक्षा रखना गुनाह नहीं है 
लेकिन अपेक्षा के लिए किसी को क़रीबी बनाना गुनाह है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 18 October 2019

इतिहास

प्रयत्न करने से कभी न चूकें।
हिम्मत नहीं तो प्रतिष्ठा नहीं,
विरोधी नहीं तो प्रगति नहीं।
जो पानी में भीगेगा 
वो सिर्फ लिबास बदल सकता है 
लेकिन जो पसीने में भीगता है वो 
इतिहास बदल सकता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 17 October 2019

वाणी

हम वाणी में हमेशा उन्नत शब्दों को स्थान दें! बोलते समय दिमाग का इस्तेमाल ही हमें कई विपरीत अवस्था से बचा सकता है! भाषा कोई भी बोलें मगर उसकी अच्छी शब्दावली का प्रयोग ही हमें विद्वानों की श्रेणी में ला सकता है!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 16 October 2019

नि:स्वार्थ कर्म

नि:स्वार्थ कर्म करते रहिए क्योंकि जो भी होगा अच्छा हीं होगा भले ही थोड़ा देर होगा पर दुरुस्त होगा!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 15 October 2019

बोली

दुनिया में सिर्फ़ शहद ही ऐसा पदार्थ है जिसको सौ साल के बाद भी खाया जा सकता है और शहद जैसी बोली से सालों साल तक लोगों के दिलों में राज किया जा सकता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 14 October 2019

जबान

पूरे ब्रह्माण्ड में जबान ही एक ऐसी चीज़ है जहाँ पर जहर व अमृत एक साथ रहतें हैं।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 13 October 2019

घमंड

घमंड किसी का नहीं रहा है। टूटने से पहले तक गुल्लक को भी लगता था कि सारे पैसे उसी के हैं।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 12 October 2019

ख्वाहिशें

ख्वाहिशें मनुष्य को जीने नहीं देतीं और मनुष्य ख्वाहिशों को मरने नहीं देता!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 11 October 2019

परीक्षा

परीक्षा हमेशा अकेले में होती है लेकिन उसका परिणाम सबके सामने होता है इसलिए कोई भी कर्म करने से पहले  परिणाम का जरूर विचार करें।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 10 October 2019

संघर्ष

संघर्ष के समय कोई नजदीक नहीं आता और सफलता के बाद किसी को आमंत्रित नहीं करना पड़ता।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 9 October 2019

घमंड और पेट

घमंड और पेट जब ये दोनों बढतें हैं तब इन्सान चाह कर भी किसी को गले नहीं लगा सकता। जिस प्रकार नींबू के रस की एक बूँद हज़ारों लीटर दूध को बर्बाद कर देती है उसी प्रकार मनुष्य का अहंकार भी अच्छे से अच्छे संबंधों को बर्बाद कर देता है। यह सर्वविदित है कि सत्कर्म ही जीवन है। अतः हमें सत्कर्म ही करना चाहिए।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 8 October 2019

बदलाव

किसी एक इंसान की मदद करने से दुनिया तो नहीं बदलने वाली है लेकिन जिस इंसान की आप मदद करेंगे उसकी दुनिया जरुर बदल सकती है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 7 October 2019

आसान

आसान तो कुछ भी नहीं है इस संसार में...! दूसरी साँस भी लेने के लिए पहली साँस छोड़नी पड़ती है!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 6 October 2019

अच्छाई

हर कोई हर चीज में अच्छा नहीं हो सकता लेकिन हर कोई किसी न किसी चीज में अच्छा हो सकता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 5 October 2019

महान

कोई व्यक्ति कितना ही महान क्यों न हो, आँखे मूँदकर उसके पीछे मत चलिए। यदि ईश्वर की ऐसी ही मंशा होती तो वह हर प्राणी को आँख, नाक, कान, मुँह, मस्तिष्क आदि क्यों देता है?
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 4 October 2019

चलना ही जिंदगी है

असफलता बहुत चालाक और मज़ाकिया किस्म की होती है। प्राय: लोगों को तब गिराने में मज़ा आता है जब सफलता उनके बहुत करीब होती है इसीलिए अगर आप अपने जीवन में असफल हो रहे हैैं तो रुकिये नहीं बस चलते रहिये। सफलता बस आपसे एक ही कदम दूर है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 3 October 2019

वक्त

कुछ बातें ऐसी हैं जिनपर हमारा कोई वश नहीं है उन्हें वक़्त सम्भाल लेगा। हम उनकी चिंता में पड़कर वक़्त ज़ाया ना करें।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 2 October 2019

सच्चाई

जब चलना नहीं आता था तब कोई गिरने नहीं देता था और जब चलना सीख लिया तो हर कोई गिराने में लगा है। यही जीवन की सच्चाई है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 1 October 2019

आनंद

दुनिया की कोई भी चीज कितनी ही कीमती क्यों हो पर परमात्मा ने आपको जो नींद, शान्ति और आनन्द दिया है उससे ज्यादा कीमती कोई चीज नहीं हैं.
।।श्री परमात्मने नमः।।