Wednesday 14 August 2019

जीवन में दो बातें

जीवन में दो बातों को हमेशा के लिये अपना लें, फायदे में रहेंगे, पहला चुप रहने से बड़ा कोई जवाब नहीं और दूसरा माफ करने से बड़ा कोई इंतकाम नहीं!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 13 August 2019

संबंध

स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है! संतोष सबसे बड़ा धन है और वफ़ादारी सबसे बड़ा सम्बन्ध है!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Monday 12 August 2019

सम्मान

सम्मान भी उधार की तरह हो गया है क्योंकि सम्मान तो  लोग ले लेते हैं मगर देना भूल जाते हैं!
।। श्री परमात्मने नमः।।

दृष्टिकोण

सबके पास समान आँखें हैं लेकिन सबके पास समान दृष्टिकोण नहीं बस यही इंसान को इंसान से अलग करता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 10 August 2019

तनाव

अपने भाग्य की तुलना दूसरों से करना तनाव है और उस परमात्मा को सुझाव देना कि उसे ऐसा नहीं ऐसा करना चाहिए, महातनाव है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday 9 August 2019

समाज

समतामूलक जबतलक बनता नहीं समाज।
लाख करे कोशिश कोई उसका नहीं इलाज़।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 8 August 2019

चमन

चमन को सींचने में कुछ पत्तियाँ झड़ गई होंगी,
यही इल्जाम लग रहा है हमपर बेवफाई का।
चमन को रौंद डाला जिन्होंने अपने पैरों से,
वही दावा कर रहे हैं इस चमन की रहनुमाई का।।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 7 August 2019

पीड़ा

अपनी पीड़ा तो पशु-पक्षी भी महसूस करते हैं लेकिन मनुष्य वही है जो दूसरों की पीड़ा का अनुभव करता हो!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 6 August 2019

वाणी

जमीन अच्छी हो, खाद अच्छा हो परंतु पानी अगर खारा हो तो फूल खिलते नहीं। भाव अच्छे हों कर्म भी अच्छे हों मगर वाणी खराब हो तो सम्बन्ध कभी टिकते नहीं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Monday 5 August 2019

हिसाब

कौन हिसाब रखे किसको कितना दिया और किसने कितना बचाया इसलिए ईश्वर ने आसान गणित लगाया यानि सबको खाली हाथ भेज दिया और खाली हाथ ही बुलाया।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 4 August 2019

कर्म

अपने कर्म पर विश्वास रखिए राशियों पर नहीं क्योंकि राशि तो राम और रावण की भी एक ही थी परंतु नियति ने उन्हें फल उनके कर्म के अनुसार ही दिया!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 3 August 2019

राज

छोटे थे तो हर बात भूल जाया करते थे इसपर दुनियाँ  कहती थी कि याद रखना सीखो और जब बड़े हुए तो हर बात याद रहती है पर दुनियाँ कहती है कि भूलना सीखो। क्या राज है जो आजतक हम इसे सुलझा नहीं सके?
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday 2 August 2019

मेहनत का फल

मेहनत का फल और समस्या का हल देर से ही सही पर मिलता जरूर है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

दर्द

अपना दर्द सबको न बताएँ क्योंकि सबके घर मरहम नहीं होता मगर नमक तो हर एक के घर होता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।