Thursday 12 December 2019

घर

हमारा घर हमारे बच्चों की पहली पाठशाला है। हमें अपने घर का वातावरण इतना सुव्यवस्थित और प्यार भरा रखना चाहिए कि उसका प्रकाश हमारे बच्चों की भाषा और व्यवहार से प्रकट हो। 
 ।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 11 December 2019

नज़रें

इतनी जल्‍दी दुनियाँ की कोई चीज़ नहीं बदलती जितनी जल्‍दी इंसान की नीयत और नजरें बदल जाती हैं।
 ।।श्री परमात्मने नमः।।

सुख

सत्य वह दौलत है जिसे पहले खर्च करो तो ज़िन्दगी भर आनन्द मिलता है। झूठ वह कर्ज है जिससे क्षणिक सुख तो मिलता है परन्तु जीवन भर उसका मूल्य चुकाना पड़ता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 9 December 2019

लक्ष्य

अगर हमारा लक्ष्य बड़ा हो और उसपर हँसनेवाला कोई न हो तो समझ लीजिए कि अभी हमारा लक्ष्य बहुत छोटा है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

समय और शब्द

समय और शब्द  दोनों का उपयोग लापरवाही से न  करें क्योंकि ये दोनों न तो दुबारा आते हैं और न मौक़ा ही देते हैं।
 ।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 7 December 2019

वास्तविक धन

मनुष्य की वास्तविक पूंजी धन नहीं बल्कि उसके विचार हैं क्योंकि धन तो खरीदारी में दूसरों के पास चला जाता है पर विचार अपने पास ही रहते हैं। 
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 6 December 2019

मन

मंदिर तक पहुँचना तन का विषय है और भगवान तक पहुँचना मन का विषय है। जहाँ मन की निर्मलता है, मन की सरलता है और मन की निष्कपटता है वहाँ भगवान का वास अवश्यमेव है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 5 December 2019

पुरस्कार

जिन्दगी एक फ़िल्म है। अपना रोल बेहतरीन तरीके से निभाइए क्योंकि ईश्वर के पास सब तरह का पुरस्कार है, बेस्ट हीरो से लेकर बेस्ट विलेन तक..!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 4 December 2019

व्यवहार

दुनियाँ का यह नियम है कि जबतक आप दे रहे हैं तबतक तो यह संसार आपके साथ खड़ा रहेगा लेकिन  जिसदिन आपने हाथ फैलाना शुरू कर दिया न लोगों का व्यवहार ही बदल जाएगा।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 3 December 2019

पहुँच

आदमी मंदिर तक तो पहुँच जाता है मगर भगवान तक नहीं पहुँच पाता क्योंकि मंदिर तक पहुँचना तो आसान है किंतु भगवान तक पहुँचना बहुत कठिन है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 2 December 2019

सुख

जो व्यक्ति हर पल दुःख का रोना रोता है उसके द्वार पर खड़ा सुख बाहर से ही लौट जाता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 1 December 2019

फर्क

लोगों को फर्क पड़ना तब शुरू हो जाता है जब आप को किसी भी बात से फर्क नहीं पड़ता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 30 November 2019

अभिमान

जीवन में खुशी का अर्थ लड़ाइयाँ लड़ना नहीं बल्कि उनसे बचना है। कुशलतापूर्वक पीछे हटना भी अपने आपमें एक जीत है क्योंकि अभिमान की ताकत फ़रिश्तों को भी शैतान बना देती है और नम्रता साधारण व्यक्ति को भी फ़रिश्ता बना देती है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 29 November 2019

मन

जब मन खराब हो तब बुरे शब्द ना बोलें क्योंकि खराब मन को बदलने के मौके बहुत मिल जायेंगे लेकिन खराब शब्दों को बदलने के मौके फिर नहीं मिलेंगे।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 28 November 2019

कर्त्तव्य

कर्तव्य ही एक ऐसा आदर्श है जो कभी धोखा नहीं दे सकता और धैर्य ही एक ऐसा कड़वा पौधा है जिसपर फल हमेशा मीठे आते हैं। ईश्वर आपके साथ हैं यही सत्य है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 27 November 2019

घड़ी

वक्त, ख्वाहिशें और सपने हाथ में बंधी घड़ी की तरह होते हैं जिसे हम उतार कर रख भी दें तो भी उनका चलना रुकता नहीं।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 26 November 2019

दिल

दुनिया का सबसे खूबसूरत म्यूजिक अपनी हार्टबीट है क्योंकि इसे खुद भगवान ने कंपोज किया है इसलिए हमेशा दिल ❤ की सुनें, खुश रहें और मुस्कुराते रहें। 
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 25 November 2019

धर्म

धर्म की सबसे सरल व्याख्या यही है कि किसी भी आत्मा को हमारी वजह से दुःख ना पहुँचे।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 24 November 2019

सेवा-भाव

यदि इस संसार में हर इंसान के अंदर अपने सामर्थ्य के अनुसार एक दूसरे की सेवा का भाव आ जायेगा तो इस संसार से बहुत-सी तकलीफें स्वतः ही खत्म हो जायेंगी।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 23 November 2019

बर्बादी

समझदारों का मौन होना और नासमझ का बोलना परिवार और समाज दोनों के लिए बर्बादी का लक्षण है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 22 November 2019

विश्वास

ईमानदार लोग अकलमंद होने के बावजूद भी धोखे क्यों खा जाते हैं क्योंकि वो अपनी ही तरह दूसरों को भी ईमानदार होने का विश्वास कर बैठते हैं। 
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 21 November 2019

नशा

इंसान का असली चरित्र तब सामने आता है जब वो नशे में होता है !! नशा चाहे शराब, पद, कद, रूप या 
 पैसे का हो!!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 20 November 2019

अभिगमन

इंसान और परामात्मा के बीच बस अगर कोई दूरी भी है तो वो है अहंकार की दूरी...! अगर अभिमान शरीर से दूर हो जाए तो परमात्मा के नजदीक जाने से हमें  कोई भी नहीं रोक सकता।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 19 November 2019

बदलाव

बदलाव प्रारंभ में सबसे कठिन, मध्य में सबसे बेकार और अंत में सबसे अच्छा होता है, कोशिश जरूर करें।
।।श्री परमात्मने नमः।।

सुख

कौन क्या कर रहा है? कैसे कर रहा है? क्यों कर रहा है? इन सबसे हम जितना दूर रहेंगे उतना ही खुश रहेंगे।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 4 November 2019

साँसें

पर्स को कहाँ मालूम कि पैसे उधार के हैं वो तो बस फूला ही रहता है अपने गुमान में…! ठीक यही हालत है हमारी...! साँसे उस प्रभु की उधार दी हुई है पर ना जाने गुमान किस बात पर है?
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 3 November 2019

वर्तमान जीवन

वृद्ध अतीत में जीता है इसलिये निराश रहता है युवा  भविष्य में जीता है इसलिये परेशान रहता है बच्चा वर्तमान में जीता है इसलिये प्रसन्न रहता है। अतः हमें सदैव वर्तमान में जीना चाहिए और प्रसन्न रहना चाहिए।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 2 November 2019

आनंद

जिसप्रकार पैरों से काँटे निकल जाये तो चलने में आनंद आता है उसीप्रकार जीवन से अहंकार हट जाये तो जीने में आनंद आता है!!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 1 November 2019

प्रेरणा

जिसप्रकार बिना किसी की प्रेरणा के समयानुसार वृक्षों पर फल और फूल लग जाते हैं उसीप्रकार किये हुए अच्छे और बुरे कर्म भी अपने आप जीवन में खुद-ब-खुद फल देते रहते हैं इसीलिए हमें भी हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 31 October 2019

भाग्य के लेख

मिटाने से कभी मिटते नहीं देख भाग्य के लेख...! 
अच्छे कर्म करते चलें ईश्वर की महिमा देख..॥
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 30 October 2019

सुख साधन

जीवन में सुख साधन संपन्न व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं लेकिन परम सौभाग्यशाली वो हैं जिनके पास भोजन है और भूख भी है, सेज है और नींद भी है, धन है साथ में धर्म भी है एवं विशिष्टता के साथ शिष्टता भी है।      
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 29 October 2019

समर्पण

राधा ने सब छोड़ा कृष्ण के लिए तभी तो नाम पीछे न जुड़कर आगे जुड़ गया। कृष्ण-राधा कोई नहीं कहता बल्कि राधा-कृष्ण सब कहते हैं। वास्तव में जो सब समर्पण करता है वह सब पा लेता है और जो बिल्कुल पीछे खड़ा हो जाता है वह बिल्कुल आगे हो जाता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 28 October 2019

प्रतिष्ठा

अपनी प्रतिष्ठा का बहुत अच्छे से ख्याल रखें क्योंकि एक यही है जिसकी उम्र आप से ज्यादा है इसलिए आप शिष्ट व सम्माननीय बनें। 
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 27 October 2019

श्रेष्ठ

श्रेष्ठ वही है जिसमें दृढ़ता हो जिद नहीं, बहादुरी हो  जल्दबाजी नहीं, दया हो कमजोरी नहीं, ज्ञान हो  अहंकार नहीं, करूणा हो प्रतिशोध नहीं और  निर्णायकता हो असमंजस नहीं।
।।श्री परमात्मने नमः।।

दीपक

दीपक का जीवन इसलिए वंदनीय नहीं है कि वह जलता है अपितु इसलिये वंदनीय है कि वह दूसरों के लिए जलता है न कि दूसरों से जलता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 26 October 2019

माफ

माफ करना सीखिये क्योंकि हम भी तो ईश्वर से यही
उम्मीद करते हैं। दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 25 October 2019

पछतावा

गिले-शिकवे सिर्फ़ साँस लेने तक ही चलते हैं बाद में तो सिर्फ़ पछतावे रह जाते हैं। 
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 23 October 2019

दिमाग

दिमाग कचरे का एक डब्बा नहीं जिसमें हम काम,  क्रोध, लोभ, मोह, अभिमान और जलन रखें बल्कि दिमाग एक खजाना है जिसमें हम प्यार, सम्मान, ज्ञान, विज्ञान, मानवता, दया, जैसी बहुमूल्य चीजें रख सकते हैैं।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 22 October 2019

गुनाह

अपने करीबी से कोई अपेक्षा रखना गुनाह नहीं है 
लेकिन अपेक्षा के लिए किसी को क़रीबी बनाना गुनाह है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 18 October 2019

इतिहास

प्रयत्न करने से कभी न चूकें।
हिम्मत नहीं तो प्रतिष्ठा नहीं,
विरोधी नहीं तो प्रगति नहीं।
जो पानी में भीगेगा 
वो सिर्फ लिबास बदल सकता है 
लेकिन जो पसीने में भीगता है वो 
इतिहास बदल सकता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 17 October 2019

वाणी

हम वाणी में हमेशा उन्नत शब्दों को स्थान दें! बोलते समय दिमाग का इस्तेमाल ही हमें कई विपरीत अवस्था से बचा सकता है! भाषा कोई भी बोलें मगर उसकी अच्छी शब्दावली का प्रयोग ही हमें विद्वानों की श्रेणी में ला सकता है!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 16 October 2019

नि:स्वार्थ कर्म

नि:स्वार्थ कर्म करते रहिए क्योंकि जो भी होगा अच्छा हीं होगा भले ही थोड़ा देर होगा पर दुरुस्त होगा!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 15 October 2019

बोली

दुनिया में सिर्फ़ शहद ही ऐसा पदार्थ है जिसको सौ साल के बाद भी खाया जा सकता है और शहद जैसी बोली से सालों साल तक लोगों के दिलों में राज किया जा सकता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 14 October 2019

जबान

पूरे ब्रह्माण्ड में जबान ही एक ऐसी चीज़ है जहाँ पर जहर व अमृत एक साथ रहतें हैं।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 13 October 2019

घमंड

घमंड किसी का नहीं रहा है। टूटने से पहले तक गुल्लक को भी लगता था कि सारे पैसे उसी के हैं।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 12 October 2019

ख्वाहिशें

ख्वाहिशें मनुष्य को जीने नहीं देतीं और मनुष्य ख्वाहिशों को मरने नहीं देता!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 11 October 2019

परीक्षा

परीक्षा हमेशा अकेले में होती है लेकिन उसका परिणाम सबके सामने होता है इसलिए कोई भी कर्म करने से पहले  परिणाम का जरूर विचार करें।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 10 October 2019

संघर्ष

संघर्ष के समय कोई नजदीक नहीं आता और सफलता के बाद किसी को आमंत्रित नहीं करना पड़ता।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 9 October 2019

घमंड और पेट

घमंड और पेट जब ये दोनों बढतें हैं तब इन्सान चाह कर भी किसी को गले नहीं लगा सकता। जिस प्रकार नींबू के रस की एक बूँद हज़ारों लीटर दूध को बर्बाद कर देती है उसी प्रकार मनुष्य का अहंकार भी अच्छे से अच्छे संबंधों को बर्बाद कर देता है। यह सर्वविदित है कि सत्कर्म ही जीवन है। अतः हमें सत्कर्म ही करना चाहिए।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 8 October 2019

बदलाव

किसी एक इंसान की मदद करने से दुनिया तो नहीं बदलने वाली है लेकिन जिस इंसान की आप मदद करेंगे उसकी दुनिया जरुर बदल सकती है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 7 October 2019

आसान

आसान तो कुछ भी नहीं है इस संसार में...! दूसरी साँस भी लेने के लिए पहली साँस छोड़नी पड़ती है!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 6 October 2019

अच्छाई

हर कोई हर चीज में अच्छा नहीं हो सकता लेकिन हर कोई किसी न किसी चीज में अच्छा हो सकता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 5 October 2019

महान

कोई व्यक्ति कितना ही महान क्यों न हो, आँखे मूँदकर उसके पीछे मत चलिए। यदि ईश्वर की ऐसी ही मंशा होती तो वह हर प्राणी को आँख, नाक, कान, मुँह, मस्तिष्क आदि क्यों देता है?
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 4 October 2019

चलना ही जिंदगी है

असफलता बहुत चालाक और मज़ाकिया किस्म की होती है। प्राय: लोगों को तब गिराने में मज़ा आता है जब सफलता उनके बहुत करीब होती है इसीलिए अगर आप अपने जीवन में असफल हो रहे हैैं तो रुकिये नहीं बस चलते रहिये। सफलता बस आपसे एक ही कदम दूर है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 3 October 2019

वक्त

कुछ बातें ऐसी हैं जिनपर हमारा कोई वश नहीं है उन्हें वक़्त सम्भाल लेगा। हम उनकी चिंता में पड़कर वक़्त ज़ाया ना करें।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 2 October 2019

सच्चाई

जब चलना नहीं आता था तब कोई गिरने नहीं देता था और जब चलना सीख लिया तो हर कोई गिराने में लगा है। यही जीवन की सच्चाई है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 1 October 2019

आनंद

दुनिया की कोई भी चीज कितनी ही कीमती क्यों हो पर परमात्मा ने आपको जो नींद, शान्ति और आनन्द दिया है उससे ज्यादा कीमती कोई चीज नहीं हैं.
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 30 September 2019

पागल

हमारे हौसले भी कम नहीं थे कम नहीं थे पर
समय करता रहा घायल अरे पागल अरे पागल!
अमंगल की तरफ़दारी नहीं करता हूँ मैं लेकिन
नहीं सम्भव है सब मंगल अरे पागल अरे पागल!
महाभारत, महाभारत, महाभारत, महाभारत,
ये दुनिया है फ़क़त दंगल अरे पागल अरे पागल!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 29 September 2019

माँ

पूज्य माँ ग्रहण करो उद्गार आज जन-जन का नूतन प्यार,
हम बालक गण वृंद विहंगम इस प्रांगण में मस्त मगन मन,
समर्पित अभिनंदन शत बार आज जन-जन का नूतन प्यार ..
आशा,तड़पन,संगम,क्रंदन तुझको किस विधि करूँ नत वंदन?
तड़पन हो जाते गुलजार आज जन-जन का नूतन प्यार.......
युग-युग,प्रतिदिन,प्रतिक्षण,प्रतिपल तात सुखद जीवन तव अविरल,
चढ़ाते स्वर्णिम पुष्पक हार आज जन-जन का नूतन प्यार .....
पूज्य माँ ग्रहण करो उद्गार आज जन-जन का नूतन प्यार.....
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 28 September 2019

पराजय

जीवन से पराजय शब्द पूरी तरह हटा दें क्योंकि जीवन कोई प्रतियोगिता नहीं है।हर पराजय एक सीख है और हर जीत उस सीख का जश्न, इसलिये जीवन के किसी भी मोड़ पर रुकें नहीं। बस चलते रहें और सीखते रहें।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 27 September 2019

गिनती

मिलता तो बहुत कुछ है इस ज़िन्दगी में बस हम गिनती उसी की करते है जो हासिल ना हो सका।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 26 September 2019

जिंदगी का खेल

जन्म पर बटने वाली मिठाई से शुरू होने वाला ज़िन्दगी का यह खेल और श्राद्ध की खीर पर आकर ख़तम हो जाता है! यही है जीवन की मिठास...!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 25 September 2019

खुशियां और गम

खुशियाँ आये जिंदगी में तो चख लेना मिठाई समझकर और जब गम आये तो वो भी कभी खा लेना दवाई समझ कर।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 24 September 2019

इंसान

इंसान बुरा उस वक्त बनता है जब वो खुद को दूसरों से अच्छा मानने लगता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 23 September 2019

कौन ?

झाँक रहे हैं इधर उधर सब अपने अंदर झांके  कौन ?
ढूँढ रहे दुनियाँ में कमियां, अपने मन में ताके कौन ?
दुनियाँ सुधरे सब चिल्लाते खुद को आज सुधारे कौन ?
पर उपदेश कुशल बहुतेरे खुद पर आज विचारे कौन ?
हम सुधरें तो जग सुधरेगा सीधी बात स्वीकारे कौन ?
घर-घर में सब दीप जलाते मन में दीप जलाते कौन?
।। श्री परमात्मने नमः ।।

Sunday 22 September 2019

खुशियाँ

जिंदगी प्रपोज करती रहती है छोटी-छोटी ख़ुशियाँ हम स्वीकारते नहीं हैं और दौड़ते रहते हैं बड़ी खुशियों के पीछे!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 21 September 2019

शब्द

शब्द कितनी भी समझदारी से इस्तेमाल किया जाय फिर भी पढ़ने और सुनने वाला अपनी योग्यता और मन के विचारों के अनुसार ही उसका मतलब समझता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 20 September 2019

अहंकार

अहंकार की बस एक ही ख़राबी है वह यह कि कभी हमें महसूस ही नहीं होने देता कि हम ग़लत हैं।
।।श्री परमात्मने नमः।।

बापू के द्वार

अपनी गलती हो स्वीकार,
लें जीवन में इसे उतार।
नहीं किसी को हम मारेंगे,
खुद मरने को हों तैयार।
सिद्धांत-रहित नीति तजकर,
सदा सत्य की बहे बयार।
गांधीजी के सपनों को हम,
चलो करें मिलकर साकार।
विकसित बिहार के निश्चय सात,
जगमग हो संपूर्ण बिहार।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 18 September 2019

तृष्णा

मनुष्य की तृष्णा यानि इच्छाओं से बड़ा कोई दुःख नहीं होता और इन्हें छोड़ देने से बड़ा कोई सुख नहीं है। मनुष्य का अपने मन पर वश नहीं होता। हर किसी के मन में कई अनावश्यक इच्छाएं होती हैं और यही इच्छाएं मनुष्य के दुःखों का कारण बनती हैं। जरुरी है कि मनुष्य अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं में अंतर समझे और फिर अनावश्यक इच्छाओं का त्याग करके शांत मन से जीवन बिताएं। मुहब्बत भी तो एक प्रकार की चाहत ही है इसलिए मुहब्बत की चाहत को भी त्यागना होगा।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 17 September 2019

धर्म और अधर्म

मनुष्य के लिए सबसे बड़ा धर्म है सत्य बोलना या सत्य का साथ देना और सबसे बड़ा अधर्म है असत्य बोलना या उसका साथ देना इसलिए हर किसी को अपने मन, अपनी बातें और अपने कार्यों से हमेशा उन्हीं को शामिल करना चाहिए जिनमें सच्चाई हो क्योंकि इससे बड़ा कोई धर्म है ही नहीं। असत्य कहना या किसी भी तरह से झूठ का साथ देना मनुष्य की बर्बादी का कारण बन सकता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 16 September 2019

बदलाव

वर्तमान परिप्रेक्ष्य के मद्देनजर बदलाव अत्यावश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रों में जो उप स्वास्थ्य केन्द्र हैं वह हाथी-दाँत की तरह केवल दिखावे के लिए हैं। अब रही शिक्षा की बात तो वह बैशाखियों के सहारे अर्द्ध जीवित है। एमडीएम में भारी लूट मची हुई है। अपराध पर समूल नियंत्रण तो असंभव ही है। भ्रष्टाचार की कौन कहे... ? अंततः हम यही कहना चाहेंगे कि जो कुछ भी हो परन्तु लोकतांत्रिक प्रणाली में चेतना जागी है। जनता जनार्दन कभी भी बदलाव कर सकती है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 15 September 2019

अवचेतन मन

बात करने के लिए वक्त और शब्द नहीं, अवचेतन मन चाहिेए।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 14 September 2019

रंगमंच

संसार ज़िंदगी का रंगमंच है दोस्तो! वैज्ञानिक ढूँढ रहे हैं कि मंगल पर जीवन है या नहीं और हम ढूँढ रहे हैं कि जीवन में मंगल है या नहीं?
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday 13 September 2019

गणित

कौन हिसाब रखे किसको कितना दिया और किसने कितना बचाया इसलिए ईश्वर ने आसान गणित लगाया सबको खाली हाथ भेज दिया और खाली हाथ ही बुलाया।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 12 September 2019

दर्द

सेल्फी नहीं पर कभी किसी के दर्द खींच सकने की कोशिश करनी चाहिए फिर दुनियाँ तो क्या खुद भगवान भी हमें लाइक करेंगे!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 11 September 2019

संस्कार

कुएँ का पानी सब फसलों को एक समान मिलता है फिर भी करेला कड़वा, गन्ना मीठा और इमली खट्टी  होती है। यह दोष तो पानी का नहीं है बल्कि बीज का है। ठीक उसीप्रकार सभी मनुष्य एक समान हैं  परन्तु उनपर संस्कारों का असर अलग-अलग पड़ता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 10 September 2019

विश्वास

खुद के ऊपर विश्वास रखो साहब फिर देखना एक दिन ऐसा आएगा कि घड़ी दूसरे की होगी और समय आपका...!
।।‌श्री परमात्मने नमः।।

Monday 9 September 2019

हकीकत

सबसे बड़ी हकीकत है कि लोग आपके बारे में अच्छा सुनने पर शक करते हैं लेकिन बुरा सुनने पर शीघ्र ही यकीन कर लेते हैं!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 8 September 2019

भूल

हमें अक्सर महसूस होता है कि दूसरों का जीवन हमसे अच्छा है लेकिन हम भूल जाते हैं कि उनके लिए हम भी दूसरे हैं।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 7 September 2019

रिश्तेदार

रिश्तों से भरी दुनिया में अगर किसी को परखने की नौबत नहीं आयी है तो समझ लीजिए कि वक्त ने आपसे बड़ी शिद्दत से रिश्तेदारी निभाई है।
श्री परमात्मने नमः।।

Friday 6 September 2019

समय

खुद को समय जरूर दें क्योंकि आपकी पहली जरूरत खुद आप हैं। समय के पास इतना समय नहीं कि आपको दोबारा समय दे सके।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 5 September 2019

शक

लोगों के पास बहुत कुछ है मगर मुश्किल यही है कि भरोसे पे शक है और अपने शक पे भरोसा है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 4 September 2019

गुरु-कृपा

आध्यात्म और ज्ञान के सकारात्मक प्रभाव से गुरु ग्रह मानव जीवन को र्इश्वर एवं दिव्य शक्ति के तार से जोड़े रखता है। हर किसी भी जातक को जीवन में कुछ बनने के लिए एक अच्छे शिक्षक की जरूरत होती है और अच्छे शिक्षक के बिना व्यक्ति अपने जीवन के मुश्किल परिस्थितियों में बुरी तरह हार जाता है। व्यक्ति को जीवन के अलग अलग पहलूओं के प्रति जागरूक करने एवं उनके प्रति जिम्मेदार बनाने में बृहस्पति यानि गुरु अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अपने शिष्य को सकारात्मक प्रभावों से पूर्ण आध्यात्मिकता प्राप्त करवाते हैं। गुरू की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि, मान सम्मान, धन संपदा, इत्यादि का पूर्ण प्रभाव बना रहता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

प्रश्न

ईश्वर ने जगत क्यों बनाया? यह प्रश्न वैसा का वैसा ही रहेगा  और अगर कोई उत्तर भी मिल जाए तो सवाल उठेगा कि ईश्वर क्यों है? ईश्वर को किसने बनाया? क्या प्रयोजन होंगे? इन प्रश्नों का कोई अंत न होगा। एक प्रश्न और हजार प्रश्नों को अपने साथ ले आता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 14 August 2019

जीवन में दो बातें

जीवन में दो बातों को हमेशा के लिये अपना लें, फायदे में रहेंगे, पहला चुप रहने से बड़ा कोई जवाब नहीं और दूसरा माफ करने से बड़ा कोई इंतकाम नहीं!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 13 August 2019

संबंध

स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है! संतोष सबसे बड़ा धन है और वफ़ादारी सबसे बड़ा सम्बन्ध है!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Monday 12 August 2019

सम्मान

सम्मान भी उधार की तरह हो गया है क्योंकि सम्मान तो  लोग ले लेते हैं मगर देना भूल जाते हैं!
।। श्री परमात्मने नमः।।

दृष्टिकोण

सबके पास समान आँखें हैं लेकिन सबके पास समान दृष्टिकोण नहीं बस यही इंसान को इंसान से अलग करता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 10 August 2019

तनाव

अपने भाग्य की तुलना दूसरों से करना तनाव है और उस परमात्मा को सुझाव देना कि उसे ऐसा नहीं ऐसा करना चाहिए, महातनाव है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday 9 August 2019

समाज

समतामूलक जबतलक बनता नहीं समाज।
लाख करे कोशिश कोई उसका नहीं इलाज़।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 8 August 2019

चमन

चमन को सींचने में कुछ पत्तियाँ झड़ गई होंगी,
यही इल्जाम लग रहा है हमपर बेवफाई का।
चमन को रौंद डाला जिन्होंने अपने पैरों से,
वही दावा कर रहे हैं इस चमन की रहनुमाई का।।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 7 August 2019

पीड़ा

अपनी पीड़ा तो पशु-पक्षी भी महसूस करते हैं लेकिन मनुष्य वही है जो दूसरों की पीड़ा का अनुभव करता हो!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 6 August 2019

वाणी

जमीन अच्छी हो, खाद अच्छा हो परंतु पानी अगर खारा हो तो फूल खिलते नहीं। भाव अच्छे हों कर्म भी अच्छे हों मगर वाणी खराब हो तो सम्बन्ध कभी टिकते नहीं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Monday 5 August 2019

हिसाब

कौन हिसाब रखे किसको कितना दिया और किसने कितना बचाया इसलिए ईश्वर ने आसान गणित लगाया यानि सबको खाली हाथ भेज दिया और खाली हाथ ही बुलाया।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 4 August 2019

कर्म

अपने कर्म पर विश्वास रखिए राशियों पर नहीं क्योंकि राशि तो राम और रावण की भी एक ही थी परंतु नियति ने उन्हें फल उनके कर्म के अनुसार ही दिया!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 3 August 2019

राज

छोटे थे तो हर बात भूल जाया करते थे इसपर दुनियाँ  कहती थी कि याद रखना सीखो और जब बड़े हुए तो हर बात याद रहती है पर दुनियाँ कहती है कि भूलना सीखो। क्या राज है जो आजतक हम इसे सुलझा नहीं सके?
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday 2 August 2019

मेहनत का फल

मेहनत का फल और समस्या का हल देर से ही सही पर मिलता जरूर है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

दर्द

अपना दर्द सबको न बताएँ क्योंकि सबके घर मरहम नहीं होता मगर नमक तो हर एक के घर होता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 31 July 2019

गुरु

गुरु ही शिव हैं, गुरु ही माया हैं जो नारायण बनके साधक को हमेशा ही उसका पालन करते हैं तथा शिव बनकर उनका हमेशा अहंकार का विनाश करते हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 25 July 2019

अर्थ

सीमित शब्द हो और असीमित अर्थ हो लेकिन हो इतना कि शब्दों से किसी को कष्ट न हो...।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 24 July 2019

जीवन

जीवन का फ्यूज उड़ने से पहले जीवन का यूज कर लीजिए साहब! धीरज अपने लिए, प्रेम दूसरों के लिए
और करुणा सभी के लिए!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 23 July 2019

गुणवान

गुणवान मनुष्य के संपर्क में रहकर सामान्य मनुष्य भी गौरव प्राप्त करता है जैसे कि फूलों के हार में रहकर धागा भी मस्तक के ऊपर स्थान प्राप्त करता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Monday 22 July 2019

हालात

हमें हालात सिखाते हैं बातें सुनना और सहना वरना हर शख्स फितरत से तो बादशाह ही होता है! अंधेरे में जब हम दीया हाथ में लेकर चलते हैं तो हमें यह भ्रम रहता है कि हम दीये को लेकर चल रहे हैं जबकि सच्चाई एकदम उल्टी है दीया हमें लेकर चल रहा होता है!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 21 July 2019

जिंदगी

अगर जिंदगी इतनी अच्छी होती तो हम इस दुनिया में  रोते रोते न आते लेकिन एक मीठा सच ये भी है कि अगर ये जिंदगी बुरी होती तो हम जाते जाते लोगों को रुलाकर न जाते!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 20 July 2019

लाभ

कोई सराहना करे या निंदा लाभ आपका ही है कारण प्रशंसा प्रेरणा देती है और निंदा सुधरने का अवसर।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday 19 July 2019

गरूर

ग़रूर किस बात का करें, मरने के बाद तो अपने भी छूने के बाद हाथ धोयेंगे।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 18 July 2019

विचार

परमपिता परमेश्वर ने जब सभी इंसानों के चेहरों को अलग-अलग बनाया है तो फिर सबके विचार एक जैसे कभी-भी हो ही नहीं सकते! यह हमारी-आपकी नादानी है कि हम अपने-अपने विचारों को जबरन दूसरों पर थोपना चाहते हैं और वे जब इसे मानने से इनकार करते हैं तो हम नाराज़ हो जाते हैं! हम भी तो सबके विचारों को नहीं मानते हैं तो फिर ऐसा क्यों...?
।। श्री परमात्मने नमः।।