Tuesday, 29 May 2018

प्रभु से नाता

जो बेगुनाहों को है सताता
कभी न वो सुख से बैठ पाता।
बड़े-बड़े मिट गए सितमगर
तुझे क्या इसकी खबर नहीं है।
संभल-संभल अब भी ओ लुटेरे
है तेरे पापों का अंत आया।
कि जुल्म करने में तूने जालिम
ज़रा भी रक्खी कसर नहीं है।
जो स्वार्थवश है जीवन बिताता
प्रभु से नाता है टूट जाता।
।। श्री परमात्मने नमः।।

No comments:

Post a Comment