Saturday 30 November 2019

अभिमान

जीवन में खुशी का अर्थ लड़ाइयाँ लड़ना नहीं बल्कि उनसे बचना है। कुशलतापूर्वक पीछे हटना भी अपने आपमें एक जीत है क्योंकि अभिमान की ताकत फ़रिश्तों को भी शैतान बना देती है और नम्रता साधारण व्यक्ति को भी फ़रिश्ता बना देती है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 29 November 2019

मन

जब मन खराब हो तब बुरे शब्द ना बोलें क्योंकि खराब मन को बदलने के मौके बहुत मिल जायेंगे लेकिन खराब शब्दों को बदलने के मौके फिर नहीं मिलेंगे।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 28 November 2019

कर्त्तव्य

कर्तव्य ही एक ऐसा आदर्श है जो कभी धोखा नहीं दे सकता और धैर्य ही एक ऐसा कड़वा पौधा है जिसपर फल हमेशा मीठे आते हैं। ईश्वर आपके साथ हैं यही सत्य है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 27 November 2019

घड़ी

वक्त, ख्वाहिशें और सपने हाथ में बंधी घड़ी की तरह होते हैं जिसे हम उतार कर रख भी दें तो भी उनका चलना रुकता नहीं।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 26 November 2019

दिल

दुनिया का सबसे खूबसूरत म्यूजिक अपनी हार्टबीट है क्योंकि इसे खुद भगवान ने कंपोज किया है इसलिए हमेशा दिल ❤ की सुनें, खुश रहें और मुस्कुराते रहें। 
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 25 November 2019

धर्म

धर्म की सबसे सरल व्याख्या यही है कि किसी भी आत्मा को हमारी वजह से दुःख ना पहुँचे।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 24 November 2019

सेवा-भाव

यदि इस संसार में हर इंसान के अंदर अपने सामर्थ्य के अनुसार एक दूसरे की सेवा का भाव आ जायेगा तो इस संसार से बहुत-सी तकलीफें स्वतः ही खत्म हो जायेंगी।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 23 November 2019

बर्बादी

समझदारों का मौन होना और नासमझ का बोलना परिवार और समाज दोनों के लिए बर्बादी का लक्षण है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 22 November 2019

विश्वास

ईमानदार लोग अकलमंद होने के बावजूद भी धोखे क्यों खा जाते हैं क्योंकि वो अपनी ही तरह दूसरों को भी ईमानदार होने का विश्वास कर बैठते हैं। 
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday 21 November 2019

नशा

इंसान का असली चरित्र तब सामने आता है जब वो नशे में होता है !! नशा चाहे शराब, पद, कद, रूप या 
 पैसे का हो!!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 20 November 2019

अभिगमन

इंसान और परामात्मा के बीच बस अगर कोई दूरी भी है तो वो है अहंकार की दूरी...! अगर अभिमान शरीर से दूर हो जाए तो परमात्मा के नजदीक जाने से हमें  कोई भी नहीं रोक सकता।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday 19 November 2019

बदलाव

बदलाव प्रारंभ में सबसे कठिन, मध्य में सबसे बेकार और अंत में सबसे अच्छा होता है, कोशिश जरूर करें।
।।श्री परमात्मने नमः।।

सुख

कौन क्या कर रहा है? कैसे कर रहा है? क्यों कर रहा है? इन सबसे हम जितना दूर रहेंगे उतना ही खुश रहेंगे।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 4 November 2019

साँसें

पर्स को कहाँ मालूम कि पैसे उधार के हैं वो तो बस फूला ही रहता है अपने गुमान में…! ठीक यही हालत है हमारी...! साँसे उस प्रभु की उधार दी हुई है पर ना जाने गुमान किस बात पर है?
।।श्री परमात्मने नमः।।

Sunday 3 November 2019

वर्तमान जीवन

वृद्ध अतीत में जीता है इसलिये निराश रहता है युवा  भविष्य में जीता है इसलिये परेशान रहता है बच्चा वर्तमान में जीता है इसलिये प्रसन्न रहता है। अतः हमें सदैव वर्तमान में जीना चाहिए और प्रसन्न रहना चाहिए।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 2 November 2019

आनंद

जिसप्रकार पैरों से काँटे निकल जाये तो चलने में आनंद आता है उसीप्रकार जीवन से अहंकार हट जाये तो जीने में आनंद आता है!!
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 1 November 2019

प्रेरणा

जिसप्रकार बिना किसी की प्रेरणा के समयानुसार वृक्षों पर फल और फूल लग जाते हैं उसीप्रकार किये हुए अच्छे और बुरे कर्म भी अपने आप जीवन में खुद-ब-खुद फल देते रहते हैं इसीलिए हमें भी हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए।
।।श्री परमात्मने नमः।।