आज सुबह मैंने नालंदा डीएम के पेज पर एक शिकायत संप्रेषित किया है। देखिए उक्त संप्रेषित शिकायत पर कब पहल की जाती है? सामाजिक समरसता भी अध्यात्म के अंतर्गत ही आता है। शिकायत इसप्रकार है-->
प्रणाम सर जी!
गोपालबाद सरमेरा प्रखंड स्थित आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय के परिसर में विद्यालयीय पठन-पाठन के बाद शाम में उक्त ग्रामीण बच्चे खेलते हैं और आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय के बच्चियों के साथ अमानवीय और अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हैं। वहाँ कार्यरत गार्ड डर से कुछ बोल नहीं पाते हैं। केनार पंचायत के जनप्रतिनिधियों को तो इसपर पहल करनी चाहिए थी लेकिन पता नहीं वेसब भी उन उच्चकों से डरते होंगे।
अतः श्री मान् से आग्रह किया जाता है कि इसपर यथाशीघ्र पहल करने की कोशिश की जाय ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी घटनाओं से बचा जा सके।
आपका विश्वासी
दिवाकर प्रसाद
गोपालबाद
Sunday, 24 December 2017
डीएम नालंदा से शिकायत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment