जो श्रीकृष्ण कृपा से वंचित रहते हैं वे यदि करोड़ों वर्षों तक साधना करते रहें तो भी संसार सागर से पार नहीं हो सकते। संसार सागर से पार होने का एक मात्र उपाय है श्री कृष्ण की कृपा! उनके चरणों का आश्रय।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Monday, 31 December 2018
कृपा
Sunday, 30 December 2018
पहचान
जंगल-जंगल ढूँढ रहा है मृग अपनी कस्तूरी।
मुश्किल है अब तय करना खुद से खुद की दूरी।।
भीतर शून्य है, बाहर शून्य है, शून्य है चारों ओर।
मैं नहीं हूँ फिर भी मुझमें, मैं-मैं का ही शोर।।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 29 December 2018
शाश्वत सुख
यह दुकान सदैव नहीं रहेगा और न यह सच्चा सुख देगा! देखिए न यहाँ एक और दुकान पहले भी था जो अब नहीं है! यदि पहले दुकानदार को सुख मिलता तो वह सुख और बढ़ जाता! जो एक क्षण में सुख मिला था तो दस क्षण में और दस गुना हो जाता लेकिन एक क्षण में सुख लगा था और दस क्षण में फाँसी मालूम होने लगी! सुख नहीं था, कल्पित था जो एक क्षण में खो गया! जो कल्पित है वह क्षण भर के लिए टिकता है और जो सत्य है वह सदा है! जो कल्पित है वही क्षणभंगुर है और जो क्षणभंगुर है उसे कल्पित जानना चाहिए क्योंकि जो है वह शाश्वत है, वह सदा है! वह क्षण में नहीं है! वह नित्य है! वह कभी मिटता ही नहीं! वह है और है और है! वह था और होगा और होगा! कभी ऐसा क्षण नहीं आएगा जब वह नहीं होगा! जो सुख, दु:ख में बदल जाता है उसे कल्पित जानना चाहिए! वह सुख था ही नहीं और हम जिस सुख को जानते हैं वह दु:ख में बदलने में समर्थ है!
।। श्री परमात्मने नमः।।
Friday, 28 December 2018
ऐसा क्यों?
सेवा में,
प्रधानमंत्री,
भारत सरकार,
नई दिल्ली.
विषय- बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत
लाभान्वितों की जाँच के क्रम में वेबसाइट से
मेरा विवरणी गायब के संबंध में,
महाशय,
नम्र निवेदन है कि मैं दिवाकर प्रसाद, ग्राम+ पोस्ट- गोपालबाद, वाया- सरमेरा, जिला- नालंदा, राज्य- बिहार, पिनकोड- 811104 का स्थायी निवासी हूँ. माननीय महोदय से उपर्युक्त विषयक मामले में कहना है कि 28 दिसंबर 2018 को मेरे गाँव में किसानों के विवरणी जाँच के क्रम में सरमेरा प्रखंड से आए जाँचकर्त्ता से मुझे ज्ञात हुआ कि सहकारिता विभाग में बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत मेरा कोई विवरण नहीं है जबकि हमने उक्त विषयक योजनान्तर्गत खरीफ 2018 के लिए किसान विवरण हेतु मांगी गई सारी विवरणी दिया था जिसकी पावती संख्या- KH-18- 229000112078 है. उस समय विवरण में मैंने मोबाइल नंबर 8507358565 दिया था जो अभी मौजूद नहीं है. वर्तमान में मेरा मोबाइल नंबर 9162705003 है. उपयुक्त साइट में मेरा कोई विवरण न होने के कारण मुझे दरकिनार कर दिया गया.
अतः माननीय महोदय से आग्रह की जाती है कि उक्त विषयक मामले का विधि सम्मत निदान करने का आदेश निर्गत किया जाय ताकि हम गरीब किसान भी समृद्ध बिहार के समृद्ध किसान बन सकें। शुभकामनाओं के साथ.....
आपका विश्वासी
दिवाकर प्रसाद,
पिता- स्व. शिवनंदन प्रसाद
ग्राम+ पोस्ट- गोपालबाद,
वाया- सरमेरा,
जिला- नालंदा (बिहार),
पिनकोड- 811104,
संपर्क सूत्र-
9162705003
Thursday, 27 December 2018
राम
भक्तों के तुम सुखकर्त्ता हो, राम तुम बड़े दयालु हो। रावण-संहारक बड़े कृपालु हो राम तुम बड़े दयालु हो।।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 26 December 2018
ईश्वर का साइन
जिंदगी अगर फाइन है तो समझ लीजिए कि उसमें जरूर ईश्वर का साइन है अन्यथा यह जीवन कभी भी फाइन हो ही नहीं सकता।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Monday, 24 December 2018
संकल्प
उस पछतावे के साथ मत जागिये जिसे आपने कल पूरा नहीं किया बल्कि उस संकल्प के साथ जागिये जिसे आपको आज पूरा करना है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Sunday, 23 December 2018
समर्पण
जीवन में जो भी करना है पूरे समर्पण के साथ कीजिए। यदि प्रेम करना है तो मीरा की तरह प्रेम कीजिए। प्रतीक्षा करनी है तो शबरी की तरह प्रतीक्षा कीजिए। भक्ति करनी है तो हनुमान की तरह भक्ति कीजिए। शिष्य बनना है तो अर्जुन के समान शिष्य बनिए और मित्र बनना है तो स्वयं श्रीकृष्ण के समान मित्र बनिए।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 22 December 2018
दृढ़ संकल्प
अगर हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए दृढ़ सकल्प के साथ दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं तो हमारे रास्ते में जितने भी संकट आयेंगे हम उसे पार कर जायेंगे।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Friday, 21 December 2018
आयु
अपनी आयु से अधिक अपनी छवि का ध्यान रखें क्योंकि छवि की आयु आपकी आयु से अधिक है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Thursday, 20 December 2018
💓
हमारा दिल वहीं लौटना चाहता है जहाँ दुबारा जाना मुमकिन नहीं हो जैसे बचपन, मासूमियत, पुराना घर और पुराने दोस्त।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 19 December 2018
अनर्थ
यह सार्वभौमिक सत्य है कि दुष्ट को विद्या, धन और शक्ति मिल जाए तो वह अनर्थ ही करता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 18 December 2018
अच्छे व्यवहार
अच्छे व्यवहार का कोई आर्थिक मूल्य भले ही न हो लेकिन अच्छा व्यवहार करोड़ों दिलों को खरीदने की शक्ति रखता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Monday, 17 December 2018
श्रेष्ठ इंसान
दो पल के गुस्से से प्यार भरा रिश्ता बिखर जाता है और होश तब आता है जब वक्त निकल जाता है।उचित समय पर पिए गये कड़वे घूँट सदैव जीवन मीठा कर दिया करते हैैं। इंसान वही श्रेष्ठ है जो बुरी स्थिति में भी फिसले नहीं एवं अच्छी स्थिति में उछले नहीं..।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Sunday, 16 December 2018
जीवंत रिश्ते
किसी भी रिश्ते को जीवंत रखने के लिये हृदय से प्रेम अति आवश्यक है। लोग केवल अफ़सोस से कहते हैं कि कोई किसी का नहीं है लेकिन यह क्यों नहीं सोचते कि हम किसके हुए?
।। श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 15 December 2018
शक्ति
अपने बर्दाश्त करने की शक्ति इतना बढ़ाएँ कि कोई भी परिस्थियाँ आपको हिला न सकें!
।। श्री परमात्मने नमः।।
Friday, 14 December 2018
अदालत
दिन में एक बार अपने दिल की अदालत में ज़रूर जाइए क्योंकि सुना है वहाँ कभी भी गलत फैसले नहीं हुआ करते।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Thursday, 13 December 2018
अभिमान
अभिमान की ताकत फरिश्तों को भी शैतान बना देती है और नम्रता साधारण व्यक्ति को भी फरिश्ता बना देती है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 12 December 2018
खुद पर भरोसा
मनुष्य को धोखा मनुष्य नहींं देता है बल्कि वो उम्मीदें धोखा दे जाती हैं जो वो दूसरों से रखता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 11 December 2018
Monday, 10 December 2018
दिल
हमारा 💓 बहुत कीमती है इसलिए कोशिश करें कि इसमें वही रहे जो रहने को काबिल हो। हमारे लिए तो श्रीकृष्ण ही काबिल हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Sunday, 9 December 2018
असीम प्रेम
जब हम जीवन से असीम प्रेम करना शुरू कर देते हैं तो इस दुनिया की हर सीमा गायब हो जाती है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 8 December 2018
बदलाव
दैवी गुणों से सम्पन्न व्यक्तियों के जीवन का अध्ययन कर उनके दिव्य गुणों को अपने जीवन में लाने का प्रयत्न करना चाहिए तभी हमारे जीवन में परिवर्तन होगा, हमारी दृष्टि बदलेगी, वृत्ति बदलेगी तथा जीवन भव्य व दिव्य बनेगा।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Friday, 7 December 2018
परेशानियां
यदि किसीदिन हमसबको अपनी-अपनी परेशानियां एक टेबल पर रखने और उसे आपस में बदल लेने की इजाजत मिल जाये तो हर कोई चुपचाप अपनी परेशानियां ही वापस उठा लेगा।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Thursday, 6 December 2018
दीनता
सेवक में दैन्य नहीं तो वह सेवक नहीं हो सकता।माता के दरबार में दीनता ही ले पहुँचती है। दीनता है तो हल्की-सी डोर भी माता को मजबूती से बांधती है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 5 December 2018
उम्मीद
अपनी उम्मीद की टोकरी खाली कर दीजिए साहब! परेशानियाँ खुद-ब-खुद नाराज होकर चली जायेंगी।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 4 December 2018
परम सत्य
मनुष्य की अपनी छाया हर समय उसका साथ नहीं देती ऐसे में किसी भी अन्य व्यक्ति से इस बात की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि वे हर समय हर परिस्थिति में आपका साथ देंगे। अगर साथ चाहिए तो उस परमपिता परमात्मा का साथ लो जो आपके साथ सदेव है, चाहे कोई भी अवस्था हो, कोई भी समय हो वो आपके साथ सदा है। यही परम सत्य है। श्री कृष्ण को अपना बना लो और खुद उनके बन जाओ।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Monday, 3 December 2018
चुभन
यह कटु सत्य है कि कागजों को एक साथ जोड़कर रखने वाली पिन ही कागज़ों को चुभती है उसी प्रकार परिवार को भी वही व्यक्ति चुभता है जो परिवार को जोड़ के रखता हो।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Sunday, 2 December 2018
तनाव
समय या सभ्यता के प्रभाव से तनाव जीवन का अंग-सा बन गया है तो इसके प्रभाव से मुक्त रहने के बारे में सोचना चाहिए। योगशास्त्र के अनुसार तनाव से मुक्ति का सरल सा उपाय है- योग निद्रा।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 1 December 2018
नफ़रत
आजकल हम तो नए नफरत करने वालों को ही तलाशने लगे हैं क्योंकि पुराने वाले तो हमसे अब मोहब्बत करने लगे हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Friday, 30 November 2018
ऐसा भी होता है
कैसा जमाना है साहब? किसी को कर्ज देकर यदि आप वापस मांगिएगा तो कर्जदार आपपर रेप केस कर देगा। गोपालबाद की घटना है जो बिहार राज्यान्तर्गत नालंदा जिले के सरमेरा प्रखंड के केनार पंचायत में पड़ता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Thursday, 29 November 2018
आँसू
सारे फैसले तुम पर ही टिके हैं प्रभु! इक आस लिए हम वहीं रुके हैं। कभी आओ देख भी जाओ मुद्दत हुई आंसू आकर आँखों तले रुके हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 28 November 2018
मंजिल
क्यों डरें कि जिंदगी में क्या होगा,
हर वक्त क्यों सोचें कि बुरा होगा।
बढ़ते रहें मंजिलों की ओर हम,
कुछ न भी मिला तो क्या तजुर्बा तो नया होगा।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 27 November 2018
समय
बुरे समय में दिलासा देनेवाला कोई अजनबी भी क्यों न हो वह दिल में उतर जाता है और बुरे समय में किनारा कर लेनेवाला कोई अपना ही क्यों न हो वह दिल से उतर जाता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Monday, 26 November 2018
रिश्ते
स्वार्थ से रिश्ते बनाने की कितनी भी कोशिश करें रिश्ते बनेंगे नहीं और प्यार से बने रिश्ते तोड़ने की कितनी भी कोशिश करें रिश्ते टूटेंगे नहीं।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Sunday, 25 November 2018
अफसोस
मुझे बहुत अफसोस है कि आज भारत शास्त्र-विहीन हो भटक रहा है क्योंकि जब शास्त्र विस्मृत हो गया तो जिसने जो कह दिया धर्म बन बैठा।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 24 November 2018
धर्म
धर्म हमारे मन, कर्म, वचन से एक परमात्मा के प्रति समर्पण दिलाता है। भली प्रकार समर्पण सधते ही वह परमात्मा हमारे अंतःकरण से जागृत होकर उठाने-बैठाने और मार्गदर्शन करने लगते हैं। सद्गुरु का परिचय भी वही देते हैं। सद्गुरु के उपलब्ध होते ही मार्ग प्रशस्त होने लगता है। अंतःप्रेरणा होने लगती है अन्यथा विश्व भर की जानकारियाँ संग्रह करके भी हम भाषा और बुद्धि-कौशल से धार्मिक निर्णय नहीं दे सकते।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Friday, 23 November 2018
क्रोध
गुस्से पर काबू रखिए क्योंकि क्रोध से भ्रम पैदा होता है। भ्रम से बुद्धि व्यग्र होती है और जब बुद्धि व्यग्र होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है फिर जब तर्क नष्ट होता है तब व्यक्ति का पतन हो जाता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Thursday, 22 November 2018
संस्कार
लोगों को भरपूर सम्मान दीजिये इसलिए नहीं कि उनका अधिकार है बल्कि इसलिए कि आपमें संस्कार है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 21 November 2018
समस्याएं
समस्याएं इतनी ताकतवर नहीं हो सकती कि जितना हम इन्हें मान लेते हैं! ऐसा कभी नहीं हुआ है कि अंधेरों ने सुबह ही ना होने दी हो चाहे कितनी भी गहरी काली रात हो उसके बाद तो सुबह होना ही होना है!
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 20 November 2018
जल और जंगल
अब भी न हम जागे तो फिर कुछ भी कर न पायेंगे, संकट के दौर से गुजरेंगे अगर हम लड़ न पायेंगे। जब मिलकर धरती के न जल और न जंगल बचा पाए तो चैन से हम न जी पायेंगे और न सुख से मर पायेंगे।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Monday, 19 November 2018
कान्हा
भक्ति ऐसी हो कि धड़कन बन जाए, सांस भी लें तो याद कान्हा की आये और नाम का नशा ऐसा आँखों में छाए कि आँख बंद हो तो भी नजर मेरा कान्हा ही आए।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Sunday, 18 November 2018
ब्रह्मज्ञान
ब्रह्मज्ञान के लिए विवाहित या कुंवारा कोई मायने नहीं रखता दोनों ही इसे जान सकते हैैं। बस केवल यही समझना है कि क्या नित्य है और क्या अनित्य है?
।। श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 17 November 2018
असली चरित्र
इंसान का असली चरित्र तब सामने आता है जब वो नशे में होता है चाहे वह नशा शराब, पद, कद, रंग-रूप या दौलत का ही क्यों न हो।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Friday, 16 November 2018
पुनर्जन्म
वह जो मेरी सृष्टि की गतिविधियों को जानता है वह अपना शरीर त्यागने के बाद कभी भी जन्म नहीं लेता है क्योंकि वह मुझमें समा जाता है - भगवान श्रीकृष्ण
।। श्री परमात्मने नमः।।
Thursday, 15 November 2018
नीयत
हमारी नीयत से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और दिखावे से इंसान। अब यह हमपर निर्भर करता है कि हम किसे प्रसन्न करना चाहते हैं?
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 14 November 2018
मन का ताला
बड़ी बड़ी तिजोरियों के ताले भी कई लोग खोल लेते हैं परंतु एक मन का ताला ही ऐसा है जो श्रीकृष्ण के बिना कोई नहीं खोल सकता।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 13 November 2018
Monday, 12 November 2018
सहनशीलता
उस व्यक्ति की शक्ति का कोई मुकाबला नहीं जिसके पास शक्ति के साथ सहनशक्ति भी हो।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 10 November 2018
वक्त
अच्छा वक़्त सिर्फ उसी का होता है जो कभी किसी का बुरा नहीं सोचते। सुख दुख तो अतिथि है। बारी बारी से आयेंगे चले जायेंगे क्योंकि वो नहीं आयेंगे तो हम अनुभव कहाँ से लायेंगे? जिन्दगी को खुश रहकर जिओ क्योंकि रोज शाम सिर्फ सूरज ही नहीं ढलता आपकी अनमोल जिन्दगी भी ढलती है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Thursday, 8 November 2018
मनोबल
जीवन में आगे बढ़ना है तो कभी-कभी बहरे हो जाइए क्योंकि अधिकतर लोगों की बातें मनोबल गिरानेवाली ही होती है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 7 November 2018
सफलता
हर सफलता की २ बातें होती हैं –
१.आपको मनचाही चीज पाने के लिए चाहे वह जो भी हो पूरी कीमत चुकानी होगी। आपको फसल काटने से पहले बोना होगा और फसल काटने से पहले आपको लम्बे समय तक काम भी करना पड़ सकता है।
२.पूरी कीमत पहले चुकानी होगी। सफलता
किसी रेस्तरां में जाने की तरह नहीं है जहाँ आप डिनर का आनंद लेने के बाद बिल चुका सकते हैं। अगर आप सफलता चाहते हैं तो आपको हर बार पूरी कीमत चुकाने की जरूरत होती है। जब आप पूरी कीमत चुका देंगे तो सफलता आपके सामने होगी। यह संयोग से नहीं नियम से होता है। आज आप जो जिंदगी जी रहे हैं वह आपके द्वारा अबतक चुकाई गयी कीमत का प्रतिबिम्ब है। आप भविष्य में जिस जीवन का आनंद लेंगे वह उस कीमत का प्रतिबिम्ब होगा जो आप इस समय से लेकर तब तक चुकायेंगे।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 6 November 2018
अवचेतन मन
हमारे सारे अनुभव और जानकारी हमारे अवचेतन में संचित रहते हैं परन्तु जब कभी हम उनका उपयोग करना चाहते हैं तो वे चेतन का हिस्सा बन जाते हैं। सिग्मण्ड फ्रायड के अनुसार हमारी दमित इच्छाएँ एवं विचार अवचेतन में संचित रहते हैं। ये हमारे व्यक्तित्व को बनाते व प्रभावित करते हैं और हमारे व्यवहार एवं आचार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Monday, 5 November 2018
जीवन का मर्म
यह सर्वविदित है कि रंगोली दूसरे ही दिन मिटने वाली है फिर भी वो ज्यादा से ज्यादा आकर्षक हो, कलात्मक हो, मनमोहक हो ये हमारी कोशिशें रहती हैं। जीवन भी कुछ रंगोली जैसा ही है। हमें पता है कि रंगोली की तरह जिंदगी भी एक दिन ख़त्म हो जाएगी फिर भी हमें उसे रंगोली की तरह खूबसूरत बनाने की कोशिशें करती रहनी चाहिए।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Sunday, 4 November 2018
शब्दावली
अपनी शब्दावली से भयंकर, भयानक, बेकार और वाहियात जैसे शब्द बाहर निकाल दें। इसके बजाय जबर्दस्त, अद्भुत, शानदार, बेहतरीन और ज़ोरदार जैसे शब्दों का इस्तेमाल करें।
।। श्री परमात्मने नमः।।