Sunday, 2 April 2017

भूख और पैसा

हे प्रभु! सुख देना तो इतना देना जिससे अहंकार ना आये, दुख देना तो इतना देना जिससे आस्था ना खो जाये क्योंकि हर सूर्यास्त हमारे जीवन से एक दिन कम कर देता है लेकिन हर सूर्योदय हमें आशा भरा एक और दिन दे देता है अंत: हमें भूख और पैसा के चलते विचलित मत करना यही आपसे याचना है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday, 1 April 2017

इष्टदेव

सदा रहे सेवा विनय, मान बड़ाई त्याग |
राम-नाम का काम हो, राम-भक्ति अनुराग ||
बार-बार नमस्कार तुझे, धरणी पर सिर टेक |
राम-राम श्री राम जी, इष्ट देव हैं एक ||

Friday, 31 March 2017

जिंदगी का दस्तूर

हँसकर जीना दस्तूर है ज़िंदगी का,   
एक यही किस्सा मशहूर है ज़िंदगी का।
बीते हुए पल कभी लौट कर नहीं आते,
यही सबसे बड़ा कसूर है ज़िंदगी का।                                  जिंदगी के हर पल को ख़ुशी से बिताइए
रोने का टाइम कहाँ सिर्फ मुस्कुराइए।
चाहे ये दुनिया कहे पागल आवारा,
बस याद रखिये जिंदगी ना मिलेगी दोबारा।

Thursday, 30 March 2017

द्वादश ज्योतिर्लिंग

चिता-भूमि में वैद्यनाथ,तरन-तारन विश्वनाथ,
विश्वनाथ-२ तू काशी में विश्वनाथ, चिताभूमि..........
द्वादश ज्योतिर्लिंग पुजाया,नर-नारी को तू हरषाया,
सब नाथन में विश्वनाथ, तरण-तारण विश्वनाथ,
राम बड़ा तू बड़ा राम से, तू ही अलगअलग है नाम से,
भजले प्यारे एक साथ,तरण-तारण विश्वनाथ.............
बैद्यनाथ में लिंग कामना,जन-जन में है यही धारना,
तू ही सहारा थाम ले हाथ,तरण-तारण विश्वनाथ............
।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday, 29 March 2017

आराधना

पुन: हो राम-कृष्ण अवतार...
अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी,
त्राहिमाम है जनता सारी,
बलत्कार,अपहरण से *मैया* !
करदे अब उद्धार,पुन: हो.....
आशा,तड़पन,संगम,क्रंदन,
तुझको किस विधि करुँ नतवंदन?
*जय माता दी*! प्रतिदिन,प्रतिक्षण,
बदल रहा संसार. पुन: हो.....

Tuesday, 28 March 2017

होता जीवन का उद्धार

*होता जीवन का उद्धार*
  *****************
मन का मिटता अहंकार जब,
तब आता है सत्य विचार।
छोड़ के अपने मनमत को हम
करलें हर मानव से प्यार।।
जीवन का कुछ नहीं भरोसा
व्यर्थ करें हम क्यों तकरार।
जबतक जीना प्यार से जीना
सुंदर कर लें हम व्यवहार।।
वैर विरोध को छोड़ के सारे
करलें हर मानव से प्यार।
राजा-रंक दीन दु:खियों के
लिए खुला है यह दरबार।।
ईश्वर सत्गुरु दोनों एक
जब आता है सत्य विचार।
सत्गुरु कृपा बरसती सबपर
होता जीवन का उद्धार।।
।।श्री परमात्मने नमः।।
रचयिता-> दिवाकर प्रसाद

Monday, 27 March 2017

योग

योग में तो संपूर्ण शरीर को ही विभक्त कर दिया गया है : मन का एक हिस्सा पुरुष है तो मन का दूसरा हिस्सा स्त्री है और व्यक्ति को सूर्य से चंद्र की ओर बढ़ना है फिर अंत में दोनों के भी पार जाना है। दोनों का अतिक्रमण करना है। यही वास्तविक योग है।
।।श्री परमात्मने नम:।।