ॐ शब्द का उच्चारण करने से कंपन पैदा होती है। इन कंपन से रीढ़ की हड्डी प्रभावित होती है और इसकी क्षमता बढ़ जाती है।
Sunday, 5 February 2017
Saturday, 4 February 2017
परमात्मा के अनेक रुप
यह परमात्मा है जो हमारे पास लाखों ढंगों से आता है, जब कोई स्त्री हमको देख कर मुस्कुराती है तब हम याद रखें यह परमात्मा है जो एक स्त्री के रूप में मुस्कुरा रही है।
Thursday, 2 February 2017
सत्गुरु
हे सत्गुरु! दुनिया के विषयसुख में लिप्त रहकर जीने से अच्छा है तेरी चौखट पे मर जाऊँ... भवसागर में डूबने से अच्छाहै "सत्गुरु" नामरस में डूब जाऊँ....
।।श्री परमात्मने नम:।।
Wednesday, 1 February 2017
संत-मिलन
मनुष्य अनेक दुःखों से दुःखी क्यों है ? गरीब दुःखी है, ठीक है धन नहीं, खाने को अन्न नहीं, शरीर पर वस्त्र नहीं परन्तु धनी दुःखी क्यों ? राजाओं को दुःख क्यों ? पढ़े लिखे और विद्वानों को दुःख क्यों ? पण्डितों और उपदेशकों को दुःख कैसे ? इन सबका कारण है उनके हृदय में ज्ञान का सूर्य प्रकट नहीं हुआ। गुरू का दर्शन नहीं हुआ। किसी सन्त से मिलन नहीं हुआ।
Tuesday, 31 January 2017
अधिकता
प्रकृति देवी ने हर काम की सीमा बना दी है, उससे बाहर नहीं जाना चाहिए। रोटी जो जीवन देती है अधिक खा लेने पर विष बन जाती है और मार डालती है इसी प्रकार अगर प्रेम का दायरा संसार की ओर इतना बढ़ जाए कि मनुष्य उसी में भूल जाए तो वह हानिकारक
होता है और कष्टों में ढकेलता है।
Monday, 30 January 2017
भक्ति
भक्ति तभी संभव है जब कोई भी मांग न हो, जब कोई अपेक्षा न हो, जब स्वयं का कोई विचार ही न हो सब कुछ मौन में परिवर्तित हो जाये, कहने को कुछ शेष रहे ही ना, शब्द उनकी कृपा में विलीन हो जाये।
Sunday, 29 January 2017
दरिद्र कौन?
जिसके चित्त में असंतोष व अभाव का बोध है वही दरिद्र है, जिसकी चित्तवृत्ति विषयों में आसक्त नहीं है वह समर्थ-स्वतंत्र है और सदा शांति की अनुभूति करता है।