मेरा मानना है कि जीवन में 'समय' का सबसे बड़ा महत्त्व है। मैंने अपने जीवन के सबसे कठिन समय से ही सबसे ज्यादा कुछ सीखा है। मैंने जब विपरीत परिस्थितियों में ख़ुद को अकेला पाया तो जीवन को करीब से जाना और सीखा। मैं आज अपने जीवन के वैसे तमाम कठिन परिस्थितियों को गुरु के रूप में मान कर उनका शुक्रिया अदा करता हूँ क्योंकि उन्होंने मुझे ज्यादा मज़बूत और निश्चयवान बनाया है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 16 January 2018
समय
Monday, 15 January 2018
व्यावहारिकता
जनता में कोई खुशी आये तो कैसे आये ?
पांच वर्ष साथ रहा दर्द महाजन की तरह
दाग़ जनता में है कि राजनेता में पता तब होगा
मौत जब आयेगी कपड़े लिए धोवन की तरह
हर किसी शख्स की किस्मत का यही है किस्सा
आया राजा की तरह जाएगा निर्धन की तरह
जिसमें इंसान के दिल की न हो धड़कन यारो
शायरी तो है वह अखबार की कतरन की तरह
।। श्री परमात्मने नमः।।
Sunday, 14 January 2018
दहेज कोढ़ है
देखो रे लाला दुनिया का खेल निराला
******************************
वो कैसा साधु बन बैठा नहीं समझ में आया
दिन को बैठे माला फेरे रात में डाका डाला
देखो रे लाला...................................
बाप उठाकर हल कंधे पर गया जोतने खेत
खूब कमाया बेटा खातिर रुपये कर दी ढाला
देखो रे लाला.....................................
बेटा चला पढ़न पटना को रुपए-पैसे लेकर
चला सिनेमा छोड़ पढ़ाई कमरे में लगाया ताला
देखो रे लाला......................................
बिछा खाट पत्नी बैठी,पति जी आये अॉफिस से
तेललगा पत्नी के बदन उसने मालिश कर डाला
देखो रे लाला......................................
कभी न खाए हलवा-पूड़ी खाया सबदिन रोटी
आज मिला घी का पूड़ी घर में आया जो साला
देखो रे लाला......................................
सास-ससुर पैसे के खातिर गली-गली हैं मारे
पर पतोहू अपने रुपए को ब्याज में दे डाला
देखो रे लाला......................................
बेटी की शादी है घर में बाप है ग़म के मारे
बेटा को है फिकर नहीं चाहे बाप हो मरनेवाला
देखो रे लाला.......................................
आज दिवाकर रंगमंच पर सुना रहा यह गाना
कोई तो उठकर बोलो क्या झूठ-मूठ कह डाला
देखो रे लाला.......................................
।। श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 13 January 2018
हर घर नल का जल
नमस्कार दोस्तो !
बिहार-सरकार के "सात निश्चय-विकास की गारंटी" के तहत निश्चय-4 के अंतर्गत हर घर नल का जल,
चाहे अपने घर में लाभान्वित रहें या न रहें पहुँच तो गया हर घर नल का जल।
यह दृश्य किस पंचायत के किस वार्ड का है हम बता नहीं सकते
क्योंकि संबंधित मुखिया व बिचौलियों को पड़ जायेगा बल,
भले ही अब देखना है कि ग्रामीणों को उक्त मार्ग से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना कबतक रहेगा प्रबल ?
।। श्री परमात्मने नमः।।
देश-प्रेम
नमस्कार!
मकर संक्रांति के अवसर पर आप सबों को अग्रिम शुभकामनाएं!!!
यह सर्वविदित है कि सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रमण-काल कहा जाता है। सूर्य कल धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है इसी को मकर-संक्रांति कहा जाता है। राशियों और ग्रहों का प्रभाव तो संपूर्ण ब्रह्माण्ड में सार्वभौमिक है। हम मानव भी इससे अछूते नहीं हैं। मानव के पारस्परिक विचारों का भी संक्रमण अवश्यसंभावी है। हम यह भी कह सकते हैं कि मकर-संक्रांति का ही दूसरा रूप विचार-संक्रांति है। विचार-संक्रांति के जरिए हम बिहार के विकास में तब्दीली ला सकते हैं। मैं जो कहने जा रहा हूँ वह मेरा अपना विचार नहीं है बल्कि समाज में व्याप्त विचारों को मेरे द्वारा सिर्फ साझा भर किया जा रहा है इसे मानना या नहीं मानना आपपर निर्भर है। यदि इन विचारों से कोई असहमत हैं तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। संप्रति हम सबको यह मालूम होना चाहिए कि पुलिस वफादार जब भी होगी तो केवल और केवल सरकार के प्रति क्योंकि पुलिस को सरकार से अर्थ की सिद्धि होती है चाहे सरकार किसी प्रकार की हो। सबों ने सुना होगा कि पुलिस ने पत्थरबाजों को घसीट-घसीट कर पीटा। वास्तव में पुलिस तो सरकार का संरक्षक है चाहे सरकार सकारात्मक हो अथवा नकारात्मक! पुलिस उन कारणों को नहीं ढूंढ सकती है जिन कारणों से जनता उग्ररूप धारण कर चुकी है। पुलिस को इससे क्या मतलब? उसने तो सरकार के संरक्षण का जिम्मा ले रक्खा है। दूसरी बात हमको अभीतक यह समझ में नहीं आ रहा है कि सरकार अपना गुणगान घूम-घूम कर क्यों कर रही है? वाह रे लोकतंत्र ? आपने बादलों को यह कहते सुना है कभी कि वह पानी बरसाता है या सूरज को ऐसा कहते सुना है कभी कि वह प्रकाश फैलाता है परंतु हम मानवों को पता नहीं क्या हो गया है कि हम अपनी प्रशंसा खुद चाहते हैं चाहे हम सकारात्मक कर्म करें अथवा नकारात्मक? हाँ एक जमाना था कि सिपाही विद्रोह हुआ था परन्तु फिलहाल ऐसा कुछ लक्षण प्रतीत नहीं हो रहा है। मुझे तो ऐसा महसूस हो रहा है कि लोकतंत्र का खात्मा शीघ्रातिशीघ्र होनेवाला है। ऐसे भी सुनने में आया है कि कोई भी तंत्र १०० वर्षोंं से अधिक जीवित नहीं रह पाता है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारा लोकतंत्र कबतक जीवित रहेगा? केवल राष्ट्र-गान गाने से और तिरंगा को सम्मान करने से हम देशभक्त नहीं हो सकते।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Thursday, 11 January 2018
कौन
*कौन*
मैं रूठा गर तुम भी रूठ गए फिर मनाएगा कौन ?
आज दरार है कल खाई होगी फिर भरेगा कौन ?
मैं भी चुप और तुम भी चुप फिर चुप्पी को तोडे़गा कौन ?
छोटी-छोटी बातों को लगा लोगे दिल से तो फिर रिश्ता को निभाएगा कौन ?
दु:खी मैं भी और दु:खी तुम भी तो सोचो फिर हाथ बढ़ाएगा कौन ?
न मैं राजी न तुम राजी फिर माफ़ करने का बड़प्पन दिखाएगा कौन ?
डूब जाएगा यादों में दिल कभी तो फिर धैर्य बंधायेगा कौन ?
एक अहं मेरे भीतर और एक अहं तेरे भीतर भी फिर इस अहं को हराएगा कौन ?
ज़िंदगी किसको मिली है सदा के लिए फिर इन लम्हों में अकेला रह जाएगा कौन ?
मूंद ली दोनों में से गर किसी दिन एक ने आँखें
तो कल फिर इस बात पर पछतायेगा कौन ?
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 10 January 2018
नाता
जो बेगुनाहों को है सताता
कभी न वो सुख से बैठ पाता।
बड़े-बड़े मिट गए सितमगर
तुझे क्या इसकी खबर नहीं है।
संभल-संभल अब भी ओ लुटेरे
है तेरे पापों का अंत आया।
कि जुल्म करने में तूने जालिम
ज़रा भी रक्खी कसर नहीं है।
जो स्वार्थवश है जीवन बिताता
प्रभु से नाता है टूट जाता।
।। श्री परमात्मने नमः।।