कौन कहता है कि हमारा बिहार गरीब है? जहाँ मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कार से विद्यालय आते हों भला वह राज्य गरीब हो सकता है? इतना होने पर भी ऐसा देखा गया है कि ग्यारह बजे लेट नहीं और तीन बजे भेंट नहीं। बिहार-सरकार भी नजरंदाज करने में कोताही नहीं बरत रही है क्योंकि उक्त विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या पांच सौ अट्ठाईस है कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को लेकर और शिक्षकों की संख्या मात्र पांच...! हाँ, विद्यार्थी-गण भले हीं अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कोताही बरत रहे हैं। खैर जो भी हो परंतु विद्यालय में फिलहाल पहले की अपेक्षा विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ गई है क्योंकि एमडीएम के तहत साप्ताहिक अंडे का प्रावधान जो है भले ही कुछ विद्यार्थियों को आधा-आधा अंडा ही क्यों न मिलता हो? अब तो आप शिक्षा में गुणात्मक सुधार का अंदाजा आसानी से लगा ही लेंगे...? उक्त वर्णन किस विद्यालय का है यह बताने की जरूरत नहीं है, आप खुद अपनी बुद्धिमत्ता का प्रयोग करें। जय हो बिहार... आगे बढ़ता बिहार...?
।। श्री परमात्मने नमः।।
Monday, 1 January 2018
कौन कहता है बिहार गरीब है?
Sunday, 31 December 2017
नया साल
नया साल आया, नया साल आया!
नई-नई खुशियों से भरा थाल लाया!!
भगवान करे आपकी और आपसे संसर्गित सारे प्रेमी-जनों की उन्नति दिन दूनी रात चौगुनी हो।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 30 December 2017
निर्णय
ग्राम-कचहरी केनार, अंचल सरमेरा, जिला नालंदा द्वारा दिवानी वाद संख्या 06/2017, तिथि 21/12/2017 का निर्णय 24/12/2017 को दिया गया जिसमें वर्णन है कि प्रतिवादी 1,00,000/- रु. वादी को दिनांक 25/02/2017 तक चुकता कर देगा जिसका वर्णन नीचे के फोटो में पंक्ति 12 के अंत में देखा जा सकता है। अब प्रश्न उठता है कि वाद की तिथि से पूर्व ही देनदारी की तिथि निर्धारित क्यों की गई है? देनदारी की तिथि निर्धारित जो की गई है उसमें वादी और प्रतिवादी का कोई दोष नहीं है क्योंकि उनदोनों से पहले हस्ताक्षर करवा लिया गया है तब पढ़कर सुनाया गया है । वाह रे उक्त कचहरी के सरपंच, वकील, पंच और सरपंच के सचिव...? धन्य हो बिहार! आगे बढ़ता बिहार!!
।। श्री परमात्मने नमः।।
Friday, 29 December 2017
निर्माण
किसी भी विदेशी ने हमें अपनी ताकत से नहीं बल्कि हमारी आपसी फूट के कारण गुलाम बनाया है। आज समाज तोड़ने वाली शक्तियां पूर्वकाल से ज्यादा सक्रिय हैं और उन्हें परास्त कर हमें सारे समाज को परम वैभव तक ले जाना है। सारा समाज मेरा अपना है- यह भाव जगाकर समाज रूपी ईश्वर की आराधना करनी होगी और इस भाव को वैयक्तिक, पारिवारिक, सामाजिक, व्यावसायिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में व्यावहारिक रूप में स्थापित करना होगा। हमें प्रत्येक व्यक्ति को संस्कारित करना पड़ेगा और भारत को एकता के सूत्र में पिरोने और स्वतंत्र रखने के लिए देश के लिए जीने-मरने वाले समाज का निर्माण करना होगा।
Thursday, 28 December 2017
शिक्षा
राज्य-सरकार का मूल संकल्प राज्य का सर्वांगीण विकास है जिसके अंतर्गत 'न्याय के साथ विकास की नीति' सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। बिहार के चौतरफा विकास की गारंटी का जिक्र करते हुए राज्य-सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास की समरूपता के लिए प्रतिबद्ध है किंतु यह क्या एक ओर जहाँ माननीय मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा स्थित किसी विद्यालय में मात्र 16 विद्यार्थी नामांकित हैं और वहाँ शिक्षकों की संख्या 5 है तो दूसरी ओर किसी विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 370 +100 (राजकीय मध्य विद्यालय गोपालबाद+कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय) है जबकि शिक्षकों की संख्या मात्र 5 है जिसे 10 कमरों में पढ़ाई जाती है। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता 'न्याय के साथ विकास' का प्रतिफलन किस रूप में संभव है, आप अंदाजा लगा सकते हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 27 December 2017
बदलाव की बयार
ग्रामीण-परिवेश में भी बहनी चाहिए
बदलाव की नई बयार........!
जनता भी कटिबद्ध हों बिहार-सरकार के साथ
तभी समृद्ध होगा हमारा बिहार...!!
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 26 December 2017
आदमी
रास्ते में खो गया है आदमी
आदमी को ढूंढता है आदमी
कौन जाने किस हवा में उड़ गया,
एक मुट्ठी धूल-सा है आदमी
एक लम्हा रोशनी के साये में
किस कदर काला हुआ है आदमी
पाँव के नीचे सदा बिछता रहा
टुकड़ों-टुकड़ों में जिया है आदमी
हर तरफ़ तन्हाइयों के शोर में
डुबकियाँ लेता रहा है आदमी
रात दिन चर्चा हुई इसकी बहुत
एक बिगड़े रोग-सा है आदमी
जब भी हमने आँख भर देखा उसे
आँख में ही रह गया है आदमी
।। श्री परमात्मने नमः।।