Monday, 25 December 2017

सच्चाई

न ले सच्चाइयों का नाम प्यारे
गोपालबाद बस्ती है बहुत बदनाम प्यारे
यहाँ जनता मुसीबत कूटती है
बड़ी मुश्किल में है यह गाँव प्यारे
मैं आना चाहता था रोशनी में
मगर मैं हो गया गुमनाम प्यारे
चुराकर ले गया बुलेरो गाड़ी गाँव से
पुलिस-प्रशासन कर रही आराम प्यारे
लुटेरे गश्त करते हैं सड़क पर
व्यवस्था पंगु आठो-याम प्यारे
जिसे शैतान सुनकर कांप जाये
किया वो रक्षकों ने काम प्यारे
कठिन अब हो गई है
कस्तूरबा के बच्चियों की लाज बचाना
पराजित हो न जाये कहीं
जन-प्रतिनिधियों का नाम प्यारे
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday, 24 December 2017

डीएम नालंदा से शिकायत

आज सुबह मैंने नालंदा डीएम के पेज पर एक शिकायत संप्रेषित किया है। देखिए उक्त संप्रेषित शिकायत पर कब पहल की जाती है? सामाजिक समरसता भी अध्यात्म के अंतर्गत ही आता है। शिकायत इसप्रकार है-->
प्रणाम सर जी!
                    गोपालबाद सरमेरा प्रखंड स्थित आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय के परिसर में विद्यालयीय पठन-पाठन के बाद शाम में उक्त ग्रामीण बच्चे खेलते हैं और आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय के बच्चियों के साथ अमानवीय और अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हैं। वहाँ कार्यरत गार्ड डर से कुछ बोल नहीं पाते हैं। केनार पंचायत के जनप्रतिनिधियों को तो इसपर पहल करनी चाहिए थी लेकिन पता नहीं वेसब भी उन उच्चकों से डरते होंगे।
                       अतः श्री मान् से आग्रह किया जाता है कि इसपर यथाशीघ्र पहल करने की कोशिश की जाय ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी घटनाओं से बचा जा सके।
                        आपका विश्वासी
                        दिवाकर प्रसाद
                         गोपालबाद

Saturday, 23 December 2017

कौन

झाँक रहे हैं इधर उधर सब अपने अंदर झांके  कौन ?
ढूँढ रहे दुनियाँ में कमियां, अपने मन में ताके कौन ?
दुनियाँ सुधरे सब चिल्लाते खुद को आज सुधारे कौन ?
पर उपदेश कुशल बहुतेरे खुद पर आज विचारे कौन ?
हम सुधरें तो जग सुधरेगा सीधी बात स्वीकारे कौन ?
घर-घर में सब दीप जलाते मन में दीप जलाते कौन?
।। श्री परमात्मने नमः ।।

Friday, 22 December 2017

ललकार

प्रजातांत्रिक प्रणाली की ललकार....
मत करो इसे इनकार.....
चाहे किसी की हो सरकार.....
संप्रति जनता की यही पुकार......
क्यों नहीं करते राजनेता पर वार .....?
।। श्री परमात्मने नमः।।

Thursday, 21 December 2017

सच्चाई

न ले सच्चाइयों का नाम प्यारे
ये बस्ती है बहुत बदनाम प्यारे
यहाँ राधा मुसीबत कूटती है
बड़ी मुश्किल में है घनश्याम प्यारे
जो आना चाहता था रोशनी में
वही क्यों हो गया गुमनाम प्यारे
चुराकर ले गया है कंस गायें
कन्हैया पी रहा है जाम प्यारे
लुटेरे गश्त करते हैं गली में
व्यवस्था कर रही आराम प्यारे
जिसे शैतान सुनकर काँप जाये
किया वो रक्षकों ने काम प्यारे
कठिन है लाज सीता की बचाना
पराजित हो न जाये राम प्यारे
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday, 20 December 2017

कटी पतंग

इंसान कभी गलत नहीं होता उसका वक़्त गलत होता है मगर लोग इंसान को गलत कहते हैं जैसे कि पतंग कभी नहीं कटती, कटता तो सिर्फ धागा है फिर भी लोग कहते हैं कि पतंग कट गयी। आखिर कौन-सी ऐसी बात है?
।। श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday, 19 December 2017

गुरु-दरबार

चार वेदों का अर्थ अगर हम नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं परंतु समझदारी, जवाबदारी, वफ़ादारी और ईमानदारी इन चार शब्दों का अर्थ अगर हम जान लेंगे तो हमारा जीवन सार्थक हो जायेगा और यह गुरु-दरबार में ही संभव है।
।। श्री परमात्मने नमः।।