Thursday, 14 December 2017

सहमी बालाएं

सहमी-सहमी बालाओं को राहत चलो दिलायें
जिनकी व्यथा-कथा से सहमा शहर, गाँव, घर-द्वार,
बालाएं चीत्कार कर रहीं मनचले आज हावी होते
अब न जाने कब न्याय मिले ? मुकदमों का अंबार,
इज्जत को ले कुछ अभिभावक रह जाते हैं मौन
गौतम की है तपोभूमि, है बुद्ध का यही बिहार,
मानव का खोया संस्कार है आज हमें लौटाना
कर देना है तार-तार बालाओं पर जो करता है वार,
स्वर्णिम बिहार के सपने को अब करना है साकार
तीव्रगति से ध्यान हो केंद्रित इसकी है दरकार ।
                               ~दिवाकर प्रसाद,
                                  गोपालबाद, नालंदा

Wednesday, 13 December 2017

चोरी

BR 21 K 2199 नंबर की गाड़ी बुलेरो, ग्राम गोपालबाद, प्रखंड सरमेरा, जिला नालन्दा, पिन कोड 8111O4 स्थित प्राईवेट बस 🚍 स्टैंड में खड़ी थी जिसकी चोरी 09/10/2017 की रात को ही हुई थी। सरमेरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया था। गाड़ी के मालिक का नाम रजनीश कुमार है एवं पिता का नाम बंगाली प्रसाद है जो ग्राम गोपालबाद, पत्रालय गोपालबाद, वाया सरमेरा, जिला नालन्दा, पिन कोड 8111O4 के निवासी हैं। अभीतक उक्त गाड़ी के बारे में कहीं से भी किसी प्रकार की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Tuesday, 12 December 2017

सफलता

गुरु चरनन मे शीश झुकाले जनम सफल हो जायेगा
गुरुदर्शन से बिन माँगे ही कृपा राम की पायेगा
जनम सफ़ल हो जायेगा गुरु चरनन में शीश झुका ले चहु दिश गहन अन्धेरा छाया पग पग भरमाती है माया
राम नाम की ज्योति जगेगी अन्धकार मिट जायेगा
गुरु चरनन में शीश झुका ले गुरु आदेश मान मन मेरे 
ध्यान जाप चिन्तन कर ले रे जनम जनम के पाप कटेंगे 
मोक्ष द्वार खुल जायेगा गुरु चरनन में शीश झुका ले 
जन्म सफ़ल हो जायेगा जन्म सफल हो जायेगा
।। श्री परमात्मने नमः।।

पोस्ट

नमस्कार!
            संप्रति लोकतांत्रिक व्यवस्था बहुत ही नाज़ुक दौर से गुज़र रही है। फेसबुक, ह्वाट्सेप, मैसेंजर, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इत्यादि जो भी सोशल मीडिया हैं सबके-सब हमारी नज़र से बकबास हैं। आज मुझे पूर्ण  विश्वास हो गया कि कहीं किसी पदाधिकारी के पास, सत्ताधारी कार्यकर्त्ता के पास, प्रशासन के पास या किसी पार्टी कार्यकर्त्ता के पास किसी प्रकार के शिकायतों का आवेदन देना मूर्खता है। इस देश अथवा राज्य में लोग केवल और केवल अपने स्वार्थ के वशीभूत हो परस्पर प्रेमाभिवादन का स्वांग रचते हैं। प्राय: लोग अर्थ के पीछे-पीछे भागते नजर आ रहे हैं। पारस्परिक आलोचना या प्रत्यालोचना भी लोग  स्वार्थिक लिप्सा से अभिभूत होकर ही जीवन जीने की अपनी-अपनी शैली के आगोश में जीने को विवश हैं। कहीं भी व्यावहारिकता का समावेश नहीं है। सिद्धांत और व्यवहार में सामंजस्य नहीं है। कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। इन्हीं झंझावातों के बीच जीवन-बसर भी करना है। फेसबुक के एक वरिष्ठ मित्र मित्र ने आज मेरी आँखें खोल दी। मैं उनका आजीवन शुक्रगुजार रहूँगा वह इसलिए कि उन्होंने मेरे बेमतलबी समय की बर्बादी से मुझे बचा लिया। उनकी टिप्पणी में जान थी।
                        अंत में मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि मैं अब फेसबुक पर किसी प्रकार की पोस्टिंग नहीं करूंगा क्योंकि मैं लोगों के उपहास से बच सकूंगा। यह हमारी अंतिम पोस्टिंग है। धन्यवाद....!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday, 10 December 2017

शरण

नीचे माया है,ऊपर परमात्मा है,मध्य में जीव है।सिद्धियाँ माया हैं।जो माया की ओर चलेगा उसे माया ही प्राप्त होगी और जो इधर से आँख मींच कर ईश्वर की ओर बढ़ेगा,उसे ईश्वर मिलेगा।अच्छे साधु और सच्चे मुमुक्षु इन विभूतियों से दूर ही रहते हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday, 9 December 2017

बिहार

आप इस साइन बोर्ड से अंदाजा लगा सकते हैं कि गोपालबाद गाँव कितना सजग है? धन्य हो बिहार..! आगे बढ़ता बिहार...!! कौन सुनेगा किसे सुनाऊं कहाँ-कहाँ करूं प्रहार...?
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की यहाँ नहीं है दरकार...!!!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday, 8 December 2017

जज़्बा

कहावत भी है और हकीकत भी है कि 'कफ़न' में जेब नहीं होती फिर भी लोग दूसरों को दुखः देकर भी दौलत सहेजने में लगे रहते हैं! आज देश, समाज, शहर, गाँव और प्रकृति को सुखी और समृद्ध करने और रखने की चिंता किसी को नहीं ! आज लूटने वाला और लुटने वाला सभी दु:खी हैं। आज वन आच्छादित क्षेत्र के अभाव में मानव-जीवन संकटकालीन अवस्था से गुजर रहा है पर अपनी आय का लघुत्तम हिस्सा भी कोई पर्यावरण-संरक्षण पर खर्च करने को तैयार नहीं। यह धरती स्वर्ग और मानव-जीवन सुरक्षित तभी होगा जब धरती पर हरियाली होगी। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण में लगी "मिशन हरियाली" नूरसराय (नालंदा) के ज़ज्बे को मैं गर्व के साथ सलाम करता हूँ।
।। श्री परमात्मने नमः।।