नमस्कार!
संप्रति लोकतांत्रिक व्यवस्था बहुत ही नाज़ुक दौर से गुज़र रही है। फेसबुक, ह्वाट्सेप, मैसेंजर, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इत्यादि जो भी सोशल मीडिया हैं सबके-सब हमारी नज़र से बकबास हैं। आज मुझे पूर्ण विश्वास हो गया कि कहीं किसी पदाधिकारी के पास, सत्ताधारी कार्यकर्त्ता के पास, प्रशासन के पास या किसी पार्टी कार्यकर्त्ता के पास किसी प्रकार के शिकायतों का आवेदन देना मूर्खता है। इस देश अथवा राज्य में लोग केवल और केवल अपने स्वार्थ के वशीभूत हो परस्पर प्रेमाभिवादन का स्वांग रचते हैं। प्राय: लोग अर्थ के पीछे-पीछे भागते नजर आ रहे हैं। पारस्परिक आलोचना या प्रत्यालोचना भी लोग स्वार्थिक लिप्सा से अभिभूत होकर ही जीवन जीने की अपनी-अपनी शैली के आगोश में जीने को विवश हैं। कहीं भी व्यावहारिकता का समावेश नहीं है। सिद्धांत और व्यवहार में सामंजस्य नहीं है। कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। इन्हीं झंझावातों के बीच जीवन-बसर भी करना है। फेसबुक के एक वरिष्ठ मित्र मित्र ने आज मेरी आँखें खोल दी। मैं उनका आजीवन शुक्रगुजार रहूँगा वह इसलिए कि उन्होंने मेरे बेमतलबी समय की बर्बादी से मुझे बचा लिया। उनकी टिप्पणी में जान थी।
अंत में मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि मैं अब फेसबुक पर किसी प्रकार की पोस्टिंग नहीं करूंगा क्योंकि मैं लोगों के उपहास से बच सकूंगा। यह हमारी अंतिम पोस्टिंग है। धन्यवाद....!
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 12 December 2017
पोस्ट
Sunday, 10 December 2017
शरण
नीचे माया है,ऊपर परमात्मा है,मध्य में जीव है।सिद्धियाँ माया हैं।जो माया की ओर चलेगा उसे माया ही प्राप्त होगी और जो इधर से आँख मींच कर ईश्वर की ओर बढ़ेगा,उसे ईश्वर मिलेगा।अच्छे साधु और सच्चे मुमुक्षु इन विभूतियों से दूर ही रहते हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 9 December 2017
बिहार
आप इस साइन बोर्ड से अंदाजा लगा सकते हैं कि गोपालबाद गाँव कितना सजग है? धन्य हो बिहार..! आगे बढ़ता बिहार...!! कौन सुनेगा किसे सुनाऊं कहाँ-कहाँ करूं प्रहार...?
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की यहाँ नहीं है दरकार...!!!
।। श्री परमात्मने नमः।।
Friday, 8 December 2017
जज़्बा
कहावत भी है और हकीकत भी है कि 'कफ़न' में जेब नहीं होती फिर भी लोग दूसरों को दुखः देकर भी दौलत सहेजने में लगे रहते हैं! आज देश, समाज, शहर, गाँव और प्रकृति को सुखी और समृद्ध करने और रखने की चिंता किसी को नहीं ! आज लूटने वाला और लुटने वाला सभी दु:खी हैं। आज वन आच्छादित क्षेत्र के अभाव में मानव-जीवन संकटकालीन अवस्था से गुजर रहा है पर अपनी आय का लघुत्तम हिस्सा भी कोई पर्यावरण-संरक्षण पर खर्च करने को तैयार नहीं। यह धरती स्वर्ग और मानव-जीवन सुरक्षित तभी होगा जब धरती पर हरियाली होगी। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण में लगी "मिशन हरियाली" नूरसराय (नालंदा) के ज़ज्बे को मैं गर्व के साथ सलाम करता हूँ।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Thursday, 7 December 2017
माली
अगर माली पर विश्वास है तो उससे फूल नहीं मांगना चाहिए बल्कि माली को ही अपना बना लें बाकी तो फिर सारा बगीचा अपना ही है। कहने का मतलब बिल्कुल साफ-साफ है कि परमात्मा से केवल परमात्मा की ही ख्वाहिश करनी चाहिए। अगर वो परमात्मा ही अपना हो गया तो फिर किसी और चीज की ख्वाहिश ही नहीं रहेगी।
।। श्री परमात्मने नमः।।
गरीबी
इनका नाम दिनेश प्रसाद है। पिताजी का नाम स्व. रामलखन प्रसाद है। ये ग्राम+पोस्ट गोपालबाद प्रखंड सरमेरा जिला नालंदा के स्थायी निवासी हैं। गरीबी के कारण इनकी हालत बदहाल है। इनके सर पर 8-10 पारिवारिक सदस्यों का भार है। ये पढ़े-लिखे नहीं हैं तथा अर्थाभाव के कारण व्यापार भी नहीं कर सकते। इनके पास 3 कट्ठे जमीन हैं। इसी खेत में वे हरी सब्जियां लगाकर अपना पारिवारिक जीवन का भरण-पोषण करते हैं। दो बच्चे बिहार से बाहर रहकर किसी प्राइवेट कंपनी के माध्यम से अर्थोपाजन करते हैं। एक बच्चा अंडे बेचकर अपने पिता की सहायता करता है। लाचार पिता की संतानें पठन-पाठन के उम्र में बेबस हो अर्थोपार्जन में संलग्न हैं। देखिए दिनेश प्रसाद किस तरह से परिवार के भरण-पोषण हेतु सब्जियों को लगाकर येन-केन-प्रकारेण पारिवारिक सदस्यों का भरण-पोषण करते हैं। सच में कहा गया है गरीबी एक अभिशाप है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 6 December 2017
मुसीबत
मुसीबत में साथ देने वालों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करनी चाहिए। मुसीबत में साथ छोड़ने वालों के प्रति दयाभाव दिखानी चाहिए। मुसीबत में डालने वालों के प्रति समभाव रखनी चाहिए।
।। श्री परमात्मने नमः।।