Thursday, 7 December 2017

माली

अगर माली पर विश्वास है तो उससे फूल नहीं मांगना चाहिए बल्कि माली को ही अपना बना लें बाकी तो फिर सारा बगीचा अपना ही है। कहने का मतलब बिल्कुल साफ-साफ है कि परमात्मा से केवल परमात्मा की ही ख्वाहिश करनी चाहिए। अगर वो परमात्मा ही अपना हो गया तो फिर किसी और चीज की ख्वाहिश ही नहीं रहेगी।
।। श्री परमात्मने नमः।।

गरीबी

इनका नाम दिनेश प्रसाद है। पिताजी का नाम स्व. रामलखन प्रसाद है। ये ग्राम+पोस्ट गोपालबाद प्रखंड सरमेरा जिला नालंदा के स्थायी निवासी हैं। गरीबी के कारण इनकी हालत बदहाल है। इनके सर पर 8-10 पारिवारिक सदस्यों का भार है। ये पढ़े-लिखे नहीं हैं तथा अर्थाभाव के कारण व्यापार भी नहीं कर सकते। इनके पास 3 कट्ठे जमीन हैं। इसी खेत में वे हरी सब्जियां लगाकर अपना पारिवारिक जीवन का भरण-पोषण करते हैं। दो बच्चे बिहार से बाहर रहकर किसी प्राइवेट कंपनी के माध्यम से अर्थोपाजन करते हैं। एक बच्चा अंडे बेचकर अपने पिता की सहायता करता है। लाचार पिता की संतानें पठन-पाठन के उम्र में बेबस हो अर्थोपार्जन में संलग्न हैं। देखिए दिनेश प्रसाद किस तरह से परिवार के भरण-पोषण हेतु सब्जियों को लगाकर येन-केन-प्रकारेण पारिवारिक सदस्यों का भरण-पोषण करते हैं। सच में कहा गया है गरीबी एक अभिशाप है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday, 6 December 2017

मुसीबत

मुसीबत में साथ देने वालों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करनी चाहिए। मुसीबत में साथ छोड़ने वालों के प्रति दयाभाव दिखानी चाहिए। मुसीबत में डालने वालों के प्रति समभाव रखनी चाहिए।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday, 5 December 2017

गुरु

जो हमारे अंधकार को दूर करते हैं वे हमारे गुरु कहलाते हैं। अगर हम चाहें तो उन्हें रोशनी का बल्ब भी कह सकते हैं क्योंकि वे हमेशा जलते रहते हैं। हम जो चीज नहीं देख सकते वे हमें दिखाते हैं बस वही हमारे गुरु हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो मुख्य रूप से हम एक यात्रा करना चाहते हैं और गुरु की तलाश में हैं। वे  हमारे लिए एक जीवंत रोड-मैप हैं। जब हम अनजान रास्तों से गुजरते हैं तब हमें पता चलता है कि रोड-मैप कितना महत्वपूर्ण होता है। यही कारण है कि हमारी परंपरा में ‘गुरु ईश्वर से बढ़कर है’ कहा गया। वास्तव में जब हम किसी अनजान इलाके में खो जाते हैं तो जीवित रोड-मैप ही हमारा अवलंबन होता है जो किसी भी चीज से अधिक महत्वपूर्ण होता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Monday, 4 December 2017

अलविदा

मैले हो जाते हैं सम्बन्ध भी वस्त्रों की तरह इसलिए कभी-कभी इनको भी स्नेह से धोया करें तभी संबंध स्थायी रूप से टिक पायेंगे। भगवान करे शशि कपूर की आत्मा को शांति प्रदान हो..!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday, 2 December 2017

दर्द

"सिसकियां लेती हुई गम-गीं हवाओं चुप रहो,
सो रहे हैं दर्द उनको मत जगाओ चुप रहो।
सोच की दीवार से लगकर गम बैठे हुए हैं,
दिल में नगमा न कोई गुनगुनाओ चुप रहो।।
दिवाकर प्रसाद, सरमेरा, नालंदा
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday, 1 December 2017

भ्रष्टाचार

सेवा में,
           प्रधानमंत्री भारत सरकार,
           नई दिल्ली।
विषय  रेलवे टीटीई द्वारा कदाचारिता ।
          नम्र निवेदन है कि मैं दिवाकर प्रसाद, पिता स्व शिवनंदन प्रसाद, ग्राम व पो  गोपालबाद, वाया सरमेरा, जिला नालंदा का स्थायी निवासी हूँ। आज मैं पटना मोकामा मेमू गाड़ी नंबर 63272 राजेन्द्रनगर टर्मिनल से बाढ़ के लिए प्रस्थान किया। यह गाड़ी बहुत विलंबित थी। बख्तियारपुर में गाड़ी नंबर 13226 जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पटना मोकामा मेमू से उतरकर बहुत लोग सवार हो गये जिसमें मैं भी शामिल था। टीटीई ने जाँच के दौरान बेटिकट यात्रियों को पकड़कर जुर्माना बतौर राशियों की वसूली कर पैसों को अपने पॉकेट में रख लिया। कुछ को दिखावा हेतु रसीद भी दिया परन्तु मुझसे 20 रू लेकर बिना रसीद दिए अपने पॉकेट में रख लिया। हमने वाजिब जुर्माने की राशि लेकर टीटीई से रसीद मांगी पर उन्होंने एक न सुनी।टीटीई पटना मोकामा के बीच अक्सर ऐसा कर्म किया करते हैं।
               अतः श्री मान् से आग्रह की जाती है कि विधिसम्मत उक्त लापरवाही की जाँच का आदेश एवं निर्देश दिया जाय ताकि स्वच्छ भारत का निर्माण हो सके।
                आपका विश्वासी
                दिवाकर प्रसाद
                ग्राम व पो गोपालबाद
                पिनकोड 811104
                मोबाइल नंबर 8507358565