जो हमारे अंधकार को दूर करते हैं वे हमारे गुरु कहलाते हैं। अगर हम चाहें तो उन्हें रोशनी का बल्ब भी कह सकते हैं क्योंकि वे हमेशा जलते रहते हैं। हम जो चीज नहीं देख सकते वे हमें दिखाते हैं बस वही हमारे गुरु हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो मुख्य रूप से हम एक यात्रा करना चाहते हैं और गुरु की तलाश में हैं। वे हमारे लिए एक जीवंत रोड-मैप हैं। जब हम अनजान रास्तों से गुजरते हैं तब हमें पता चलता है कि रोड-मैप कितना महत्वपूर्ण होता है। यही कारण है कि हमारी परंपरा में ‘गुरु ईश्वर से बढ़कर है’ कहा गया। वास्तव में जब हम किसी अनजान इलाके में खो जाते हैं तो जीवित रोड-मैप ही हमारा अवलंबन होता है जो किसी भी चीज से अधिक महत्वपूर्ण होता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 5 December 2017
गुरु
Monday, 4 December 2017
अलविदा
मैले हो जाते हैं सम्बन्ध भी वस्त्रों की तरह इसलिए कभी-कभी इनको भी स्नेह से धोया करें तभी संबंध स्थायी रूप से टिक पायेंगे। भगवान करे शशि कपूर की आत्मा को शांति प्रदान हो..!
।। श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 2 December 2017
दर्द
"सिसकियां लेती हुई गम-गीं हवाओं चुप रहो,
सो रहे हैं दर्द उनको मत जगाओ चुप रहो।
सोच की दीवार से लगकर गम बैठे हुए हैं,
दिल में नगमा न कोई गुनगुनाओ चुप रहो।।
दिवाकर प्रसाद, सरमेरा, नालंदा
।। श्री परमात्मने नमः।।
Friday, 1 December 2017
भ्रष्टाचार
सेवा में,
प्रधानमंत्री भारत सरकार,
नई दिल्ली।
विषय रेलवे टीटीई द्वारा कदाचारिता ।
नम्र निवेदन है कि मैं दिवाकर प्रसाद, पिता स्व शिवनंदन प्रसाद, ग्राम व पो गोपालबाद, वाया सरमेरा, जिला नालंदा का स्थायी निवासी हूँ। आज मैं पटना मोकामा मेमू गाड़ी नंबर 63272 राजेन्द्रनगर टर्मिनल से बाढ़ के लिए प्रस्थान किया। यह गाड़ी बहुत विलंबित थी। बख्तियारपुर में गाड़ी नंबर 13226 जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पटना मोकामा मेमू से उतरकर बहुत लोग सवार हो गये जिसमें मैं भी शामिल था। टीटीई ने जाँच के दौरान बेटिकट यात्रियों को पकड़कर जुर्माना बतौर राशियों की वसूली कर पैसों को अपने पॉकेट में रख लिया। कुछ को दिखावा हेतु रसीद भी दिया परन्तु मुझसे 20 रू लेकर बिना रसीद दिए अपने पॉकेट में रख लिया। हमने वाजिब जुर्माने की राशि लेकर टीटीई से रसीद मांगी पर उन्होंने एक न सुनी।टीटीई पटना मोकामा के बीच अक्सर ऐसा कर्म किया करते हैं।
अतः श्री मान् से आग्रह की जाती है कि विधिसम्मत उक्त लापरवाही की जाँच का आदेश एवं निर्देश दिया जाय ताकि स्वच्छ भारत का निर्माण हो सके।
आपका विश्वासी
दिवाकर प्रसाद
ग्राम व पो गोपालबाद
पिनकोड 811104
मोबाइल नंबर 8507358565
Thursday, 30 November 2017
भ्रष्टखचार
नमस्कार दोस्तो,
आज मैं पटना-मोकामा मेमू गाड़ी नंबर 63272 राजेन्द्रनगर टर्मिनल से बाढ़ के लिए प्रस्थान किया। यह गाड़ी बहुत विलंबित थी। बख्तियारपुर में गाड़ी नंबर 13226 जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पटना-मोकामा मेमू से उतरकर बहुत लोग सवार हो गये जिसमें मैं भी शामिल था। T.T.E. ने लोगों से नजराना ले-लेकर छोड़ दिया। मेरे पास साधारण टिकट थी फिर भी T.T.E. ने मुझसे 20/- रू. लेकर अपने पॉकेट में रख लिया जबकि मैं चिल्लाता रहा कि मुझसे Fine लेकर रसीद बनाकर मुझे दीजिए पर उसने एक न मानी। उसने मेरे टिकट पर इनीसियल हस्ताक्षर करके मुझे छोड़ दिया। मैं प्रधानमंत्री भारत सरकार से यह पूछना चाहता हूँ कि रेलवे में भी व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कौन-सी कार्रवाई करेंगे? यदि जनता दोषी है तो सरकार के कर्मचारी फाइन के नाम पर पैसे लेकर सबको रसीद क्यों नहीं देते हैं? पैसे को लेकर वे अपने पॉकेट में क्यों रख लेते हैं? दिखावे के लिए कुछ लोगों को फाइन लेकर रसीद दिया गया ताकि रेल-विभाग यह समझ सके रेल-कर्मचारी बहुत ईमानदार हैं। दूसरी ओर मैं सरकार से भी यह पूछना चाहता हूँ कि रेल-विभाग यदि भ्रष्टाचार में संलिप्त हो तो उसपर जनता क्या कर सकती है?
पाठ
"सफलता एक खूबसूरत प्रेमिका की तरह होती है जो कभी भी आपको छोड़ सकती है लेकिन असफलता माँ की तरह होती है जो हमेशा कुछ न कुछ महत्वपूर्ण पाठ सिखाती है।"
।। श्री परमात्मने नमः।।
पत्थर
"पत्थर में एक ही कमी है कि वो पिघलता नहीं है लेकिन यही उसकी खूबी है कि वो बदलता भी नहीं है।"
।। श्री परमात्मने नमः।।