Sunday, 30 June 2019

संस्कार

पाप के गहरे संस्कार जन्म जन्मांतरों तक हमारे शत्रु की तरह साथ लगे रहते हैं और दुखद स्थितियाँ पैदा करते रहते हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday, 29 June 2019

शक

कोई अगर आपके अच्छे कार्य पर सन्देह करता है तो करने दीजिए क्योंकि शक़ सदा सोने की शुद्धता पर ही किया जाता है, कोयले की कालिख पर नहीं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday, 28 June 2019

पैसा

दुनिया में पैसा ही सबकुछ नहीं है। पैसा के चलते आज मानव में मानवता नहीं रह गई है। हम भूल गये हैं कि परमपिता परमेश्वर ने हमें धरती पर क्यों भेजा है? देर से आये दुरूस्त आये। यदि आज भी हम सुधर गये तो हमारा जीवन सफल हो जायेगा। सुबह का भूला यदि शाम को वापस घर चला आये तो हम उसे भूला नहीं कह सकते हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Thursday, 27 June 2019

वास्तविक

हम न तो नास्तिक हैं और न ही आस्तिक हैं। हम तो केवल वास्तविक हैं। जो अच्छा लगे उसे ग्रहण करो और जो बुरा लगे उसका त्याग करो फिर चाहे वो विचार हो, कर्म हो, मनुष्य हो या फिर धर्म हो।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday, 26 June 2019

कद्र

किसी के लिए समर्पण करना उतना मुश्किल नहीं है जितना उस व्यक्ति को ढूंढना जो आप के समर्पण की कद्र कर सके।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday, 25 June 2019

परिवर्तन

पसंद उसे कीजिये जो आप में परिवर्तन लाए वरना प्रभावित तो मदारी भी कर लेते हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Monday, 24 June 2019

मूड

अपने खराब मूड के समय बुरे शब्द ना बोलें क्योंकि खराब मूड को बदलने के बहुत अवसर मिलेंगें पर
शब्दों को बदलने के अवसर नहीं मिलेंगे।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday, 23 June 2019

गीता और समुद्र

गीता और समुद्र दोनों ही गहरे हैं पर दोनों की गहराई में एक फ़र्क है। समुद्र की गहराई में इंसान डूब जाता है और गीता की गहराई में इंसान तर जाता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday, 22 June 2019

समझदारी

आज हार हुई है तो कल जीत भी हो सकती है। हार के गम में सुधार की कोशिशें छोड़ देना समझदारी नहीं होती है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday, 21 June 2019

मतलबी

कुछ इंसान मतलबी नहीं होते हैं बल्कि दूर हो जाते हैं वहाँ से जहाँ उनकी कदर नहीं होती।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Thursday, 20 June 2019

सोच

छोटी सोच शंका को जन्म देती है और बड़ी सोच समाधान को क्योंकि सुनना सीख लेने पर सहना सीख जाते हैं और सहना सीख लेने पर रहना सीख जाते हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday, 19 June 2019

इज्जत

किसी ने एक विद्वान से पूछा कि आज के समय में सच्ची इज्जत किसकी होती है? विद्वान ने जवाब दिया कि इज्जत किसी इंसान की नहीं होती बल्कि जरूरत की होती है। जरूरत खत्म तो इज्जत भी खत्म यही दुनिया का रिवाज है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday, 18 June 2019

पता

सुबह होने तक फूलों को भी पता नहीं होता है कि कल मंदिर पर चढ़ना है या कब्र पर.......! अत: हमें हँस-खेल कर जिंदगी गुजार देनी है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Monday, 17 June 2019

सहनशीलता

अपनी सहनशीलता को बढाइए, छोटी मोटी घटना से हताश मत होइए क्योंकि जो चंदन घिस जाता है वह भगवान के मस्तक पर लगाया जाता है और जो नहीं  घिसता वह तो सिर्फ जलाने के काम ही आता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday, 16 June 2019

ईश्वर का नजदीकी

किसी ने ईश्वर से पूछा कि इंसानों में आपके सबसे नज़दीक कौन है? ईश्वर ने कहा: हर वो इंसान जिसके पास बदला लेने की ताक़त हो फिर भी वह माफ़ कर दे!!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday, 15 June 2019

आलस्य

मानसिक आलस्य बहुत खतरनाक होता है। शरीर द्वारा किसी काम को करने की असमर्थता व्यक्त करना यह शारीरिक आलस्य है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday, 14 June 2019

नादान

नादान इंसान ही जिंदगी का असली आनंद लेता है और ज्यादा होशियार तो हमेशा उलझा ही रहता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Thursday, 13 June 2019

शिकायत

हमें एकदिन शिकायत वक़्त और ज़माने से नहीं बल्कि खुद से होगी कि ज़िंदगी सामने थी और हम  दुनिया में उलझे रहे।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday, 12 June 2019

पसंद

बचपन में हम वहाँ सोना पसंद करते थे जहाँ से चाँद तारे दिखे और आज हम वहाँ सोना पसंद करते हैं जहाँ चार्जर लगा सकें।
।। श्री परमात्मने नमः।।

वादा

श्याम से एक वादा बाकी है।
प्यार जिंदा है क्योंकि एक याद बाकी है।।
मौत भी आये तो कह देंगे लौट जा क्योंकि
अभी मेरे श्याम से एक मुलाकात बाकी है।।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Monday, 10 June 2019

नेकी

कुछ नहीं है साथ जाना एक नेकी के सिवा,
कर भला होगा भला गाँठ में ये बांध लें।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday, 9 June 2019

तिनका

कभी इनका हुआ मैं तो कभी उनका हुआ मैं...
खुद के लिए कोशिश नहीं की मगर सबका हुआ मैं...
मेरी हस्ती बहुत छोटी मेरा रूतबा नहीं कुछ भी...
हे प्रभु ऐसी सामर्थ्य दे कि डूबतों के लिए सदा तिनका बना रहूँ मैं...
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday, 8 June 2019

दास्तां

संप्रति युग की दास्तां-- बड़े घर, परिवार नहीं। ज्यादा पढ़ाई, तमीज़ नहीं। महंगी दवाई, सेहत नहीं। आकाश छूना है, पड़ोसी का पता नहीं। आमदनी ज्यादा, सुकून नहीं। बौद्विक स्तर ऊंचा, भावना नहीं। ज्ञान अच्छा, अकल नहीं। प्रेम संबंध बहुत, सच्चा प्यार नहीं। व्हाट्सएप्प-फेसबुक के दोस्त बहुत, सच्चा दोस्त नहीं। शराब ज्यादा, पानी नहीं। घड़ी और  मोबाइल महँगे, समय नहीं। इंसान बहुत, इंसानियत नहीं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday, 7 June 2019

ईश्वर

अपनी अंतरात्मा को छोड़कर किसी के आगे मस्तक नहीं झुकाना चाहिए! ईश्वर हमारे अंदर ही विद्यमान हैं, इसका अनुभव करें।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Thursday, 6 June 2019

गलत कर्म

जब गलत पासवर्ड से एक छोटा सा मोबाइल नहीं खुलता है तो गलत कर्मो से भाग्य के दरवाजे कैसे खुलेंगे?
।। श्री परमात्मने नमः।।

गलत कर्म

जब गलत पासवर्ड से एक छोटा सा मोबाइल नहीं खुलता है तो गलत कर्मो से भाग्य के दरवाजे कैसे खुलेंगे?
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday, 5 June 2019

रहस्य

जीवन का एक रहस्य-
रास्ते पर गति की सीमा है। बैंक में पैसों की सीमा है। परीक्षा में समय की सीमा है परंतु हमारी सोच की कोई सीमा नहीं है इसलिए सदा श्रेष्ठ सोचें और श्रेष्ठ पाएं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday, 4 June 2019

दर्पण

दर्पण में मुख और संसार में सुख होता नहीं है बल्कि सिर्फ दिखता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Monday, 3 June 2019

लक्ष्य

अपने जीवन में एक लक्ष्य बनाइए और तबतक प्रयास कीजिए जबतक कि वह लक्ष्य हासिल ना हो जाये। यही सफलता का मूल मन्त्र है ll
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday, 2 June 2019

दगाबाज दिल

जब किसी की कमियां भी अच्छी लगने लगे तब मान लीजिए कि यह दिल दगाबाजी कर गया।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday, 1 June 2019

जिंदगी

आपका समय सीमित है इसलिए इसे किसी और की ज़िन्दगी जीकर व्यर्थ मत कीजिए।
।। श्री परमात्मने नमः।।

बीता सुख

जिंदगी में सबसे ज्यादा दुःख देता है – “बीता हुआ सुख”
।। श्री परमात्मने नमः।।