Friday, 9 February 2018

बड़ा

ना ही कद बड़ा होता है और ना ही पद बड़ा होता है! बड़ा  तो वो होता है जो हमेशा मुसीबत में दूसरों के लिए खड़ा होता है!!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Monday, 5 February 2018

अच्छे विचार

जब भी कोई नकारत्मक विचार आए तो उसे दूर भगा दें। किसी अच्छी चीज़ के बारे में सोचकर नकारात्मक विचार को जड़ें न जमाने दें। ज्यादा से ज्यादा अच्छे विचार सोचें ताकि जल्द ही वे अपने आप आने लगेंगे।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday, 3 February 2018

मोल-भाव

करते हैं मोल भाव भगवान की मूर्ति खरीदते वक्त और फिर उसी मूर्ति से घर में करोडों मांगते हैं। ये नादानी भी सच में  बेमिसाल है क्योंकि अंधेरा दिल में है और दिये मन्दिरों में  जलाते हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday, 27 January 2018

गुरु की आवश्यकता

प्रश्न
'क्या मैं गुरु के बिना रास्ता नहीं खोज सकता?’
‘मैं इसे खुद क्यों नहीं कर सकता?’
देखिए, आप घड़ी का इस्तेमाल करते हैं न ? मैं आपको घड़ी के सभी पुर्जे दे देता हूँ। आप घड़ी बनाकर दिखाइए। मैं आपको कंप्यूटर या अंतरिक्ष यान बनाने के लिए नहीं कह रहा हूँ। घड़ी जैसी मामूली चीज में आपको पूरा जीवन लग सकता है इसलिए आप घड़ी के लिए घड़ीसाज के पास जाते हैं तो किसी ऐसी चीज के लिए गुरु के पास जाने में आपको क्या समस्या है ?
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday, 26 January 2018

नवजीवन

लोकविमुख राजनीति, सकते में लोकतंत्र
गणतंत्र-भारत में घुटन नहीं चाहिए !
स्वाधीन-भारत में नैतिक सिद्धांत नहीं
मकसद हंगामे का हमें नहीं चाहिए !
आपस में प्रेम बिना जीवन है अस्त-व्यस्त
परस्पर आलोचना अब नहीं चाहिए!
अवसर मिल जाने पर बिक जाते लोग यहांँ
सह-जीवन, प्रेम और सह-विकास चाहिए !
उपलब्धियां अनेक हैं फिर भी है लाभ शून्य
लोकतांत्रिक राष्ट्र में नवजीवन चाहिए !
।। श्री परमात्मने नमः।।

Thursday, 25 January 2018

गरीब

[गरीब हिन्दू हैं न मुसलमान]                                                                                                                  **********************
जले हुए अवशेषों में
उम्मीद तलाशते गरीब
हिन्दू हैं न मुसलमान !
अमानवीय व्यवहारों से
आक्रांत गरीबों का
बस रोटी ही है धर्म और ईमान !!
मीडिया के माध्यम से
मूल्यवान प्रतिक्रियाओं पर
आखिर क्यों नहीं जाता ध्यान ?
केवल कहने के लिए
जनता द्वारा, जनता के लिए
जनता का तंत्र है
प्रजातंत्र की पहचान !!!
आखिर कबतक पिसते रहेंगे
भावुक मतदाता और मदहोश
सत्ताधारियों के बीच
प्रजातंत्र के अरमान!!!!
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday, 24 January 2018

सबका हो कल्याण

सबका हो कल्याण
जाति-पाति की जहाँ नहीं हो कोई भी दरकार
हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई करें नहीं तकरार
नगर-नगर और गाँव-गाँव में सब हों भागीदार
हक़ से वंचित नहीं हो सकें नर हों चाहे नार
व्यवसायी, अधिकारी हों या हों मजदूर-किसान
प्रयत्नशील हो दिखलायें अपनी-अपनी पहचान
सबका भला तभी होगा और जीवन का कल्याण
नैतिकता हो जहाँ कर्म में सबका हो सम्मान
।। श्री परमात्मने नमः।।