Saturday, 4 March 2017

जीवन-मुक्त

ईश्वर प्राप्ति या जीवन मुक्त होने का सबसे बड़ा लक्षण यह है कि मानव मात्र से एक-सा प्रेम हो जाता है। हृदय में भेदभाव नहीं रहता। मानव प्रेम का दायरा धीरे धीरे बढ़ता है। पहले तो अपने यहाँ के प्रत्येक सत्संगी से निश्छल प्रेम हो जाये फिर आगे चल कर देशवासियों और उससे आगे विश्ववासियों से एक सा प्रेम हो जाये तो समझिए हमने बाजी मार ली।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday, 3 March 2017

परमानंद

दुनिया में कोई भी आदमी परफेक्ट नहीं होता है. बेहतर है कि हम लोगों को छोड़ने की बजाय उनके साथ एडजस्ट करना सीखें क्येंकि मानव जीवन बड़ा ही अद्भुत है. दोस्त का दुश्मन बन जाना और दुश्मन का दोस्त बन जाना प्रकृति की व्यवस्था है. दोनों स्थितियों में चाह है जिसमें एक जोड़ता है और दूसरा तोड़ता है. एक अस्तित्व है तो दूसरा विरक्ति. एक अभिव्यक्ति तो दूसरा प्रेरणा. फर्क सिर्फ इतना है कि दोनों एक दूसरे को जानने का प्रयास नहीं करते. बस जरुरत है इस परिवर्तनशील संसार में हमें शाश्वत आनंद प्राप्त करने के लिए परमानंद को पकड़ना होगा तभी जीवन सफल होगा.
।।श्री परमात्मने नमः।।

Thursday, 2 March 2017

प्रेम

प्रेम जगत में सार बन्दे, प्रेम जगत में सार।
हमें हमेशा है बढ़ाना नफरत को तज प्यार।।
जो पल-पल घटता बढ़ता है प्रेम नहीं वह होता।
पर संतों का प्रेम अडिग और अडोल है होता।।

Wednesday, 1 March 2017

महात्मा

संसार में सबसे प्रथम अपना व्यवहार संभालना चाहिए क्योंकि जिनके व्यवहार अच्छे हैं वही महात्मा हैं।

Tuesday, 28 February 2017

संस्कार

अपमान करना किसी के स्वभाव में होसकता है पर सम्मान करना हमारे संस्कार में होना चाहिए !!
सुप्रभात

Monday, 27 February 2017

ध्यान

ध्यान का अर्थ है कि अपने घर में आकर बैठ जाना फिर न कोई चिंता,न भय,न विचार।चारों ओर से जैसे सुरक्षित हो गये।
।।श्री परमात्मने नमः।।