भावना,काम,क्रोध,मद,लोभ आदि की कमी,
विनम्रता व सेवा भाव का उदय होना आदि लक्षण उत्पन्न होने लगे तो समझिए कि मंजिल की तरफ कदम बराबर बढ़ रहे हैं।
Monday, 27 February 2017
मंजिल
Saturday, 18 February 2017
अनुशासनहीनता
गुरु से मुहब्बत आला इबादत है, सब से उत्तम आराधना है, अपना झंडा न फहरायें यह अनुशासनहीनता है। गुरु का ही झंडा लेकर चलेंगे तो आगे बढ़ते जायेंगे।
।।श्री परमात्मने नम:।।
Friday, 17 February 2017
Wednesday, 15 February 2017
स्वार्थ
जब तक तुम्हारे पास पैसा है दुनिया पूछेगी भाई तू कैसा है और हर मित्रता के पीछे कोई न कोई स्वार्थ छिपा होता है, ऐसा कोई भी मित्रता नहीं है जिसके पीछे स्वार्थ न छिपा हो।
Tuesday, 14 February 2017
मिश्रित
क़ाबिल लोग न तो किसी को दबाते हैं और न ही किसी से दबते हैं। ज़माना भी अजीब है, नाकामयाब लोगों का मज़ाक उड़ाता है और कामयाब लोगों से जलता है। कैसी विडंबना है कुछ लोग जीते-जी मर जाते हैं और कुछ लोग मर कर भी अमर हो जाते हैं।
Monday, 13 February 2017
गुरु-कृपा
हजार वर्ष की अपनी तपस्या से क्षण-मात्र की गुरु कृपा की दौलत कहीं ज़्यादा फ़ायदेमंद होती है। यह धन अपनी साधना के बल पर प्राप्त करना असम्भव तो नहीं है परन्तु अति कठिन है।
Sunday, 12 February 2017
भवसागर
अपने मन को तम और रज से खींच कर सत पर ले आवें , ईश्वर पर भरोसा रखें और संतों का संग करें तो आसानी से भवसागर से पार हो जायेंगे.
।।श्री परमात्मने नम।।