Friday, 14 July 2017

दिल 💕

आग 🔥 पीकर पचाने को दिल चाहिए
इश्क की चोट खाने को दिल चाहिए
नाम सुकरात का तो सुना है बहुत
मौत से मन लगाने को दिल 💕 चाहिए
अपने हम्माम में कौन नंगा नहीं 👎
आईना बन के जाने को दिल 💕 चाहिए
राख होकर शलभ ने शमा से कहा
अपनी हस्ती मिटाने को दिल 💕 चाहिए
आम यूँ तो बहुत ढाई अक्षर मगर
प्यार करके निभाने को दिल 💕 चाहिए

No comments:

Post a Comment