Monday, 31 July 2017

स्वभाव

समय संपत्ति सत्ता और शरीर सदा साथ नहीं देते हैं स्वभाव, समझदारी, सत्संग और सच्चे सम्बन्ध हमेशा साथ रहते हैं इसलिए मनुष्य को अपनी वाणी हमेशा मधुर रखना चाहिए।
।। श्री परमात्मने नमः।।

समस्या

कितने जिस्मों पे नहीं आज भी कपड़ा कोई,
इस समस्या पे तो आयोग न बैठा कोई?
बात कुर्सी की बहुत गर्म है चौराहों पर,
डूबते गाँव की करता नहीं चर्चा कोई?
इस नये दौर के लोगों को दिखाने के लिए,
दर्द पर डाल दो मुस्कान का पर्दा कोई?
यूँ भटकती हुई मिलती है गरीबी अक्सर,
जिस तरह भीड़ भरे शहर में अंधा कोई?
चोर बनता नहीं बच्चा तो भला क्या बनता,
जब खिलौना नहीं बाजार में सस्ता कोई?
जब तलक भूख का उपचार न होगा दिवाकर,
पाठशाला में न पढ़ पायेगा बच्चा कोई?

Wednesday, 26 July 2017

प्रेम

बांट दे हर्ष अपना सभी के लिए
है उचित बस यही आदमी के लिए
दे सकें प्रेम 💕 दें ले सकें प्रेम 💕 लें
प्रेम 💕 संपत्ति है जिंदगी के लिए
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday, 23 July 2017

विनाश

धर्म और नीति का त्याग करने वाला रावण,  हिरण्यकश्यप, कंस और दुर्योधन आदि की भी एक बार कुछ उन्नति-सी दिखायी दी थी परन्तु अन्त में उनका समूल विनाश हो गया।

Tuesday, 18 July 2017

मनुष्य का हृदय

मनुष्य का हृदय कभी भी भरा नहीं जा सकता। धन से, पद से, ज्ञान से, किसी से भी भरो वह खाली ही रहेगा क्योंकि इन चीजों से भरने के लिए वह बना ही नहीं है। मनुष्य जितना पाता है उतना ही दरिद्र होता जाता है। हृदय की इच्छाएं कुछ भी पाकर शांत नहीं होती हैं क्योंकि हृदय तो परमात्मा को पाने के लिए बना है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Monday, 17 July 2017

खुद का बदलाव

दूसरों को समझना बुद्धिमानी है,
खुद को समझना असली ज्ञान है।
दूसरों को काबू करना बल है और
खुद को काबू करना वास्तविक शक्ति है।
जिसने संसार को बदलने की कोशिश की वो हार गया और जिसने खुद को बदल लिया वो जीत गया।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday, 16 July 2017

प्यार

प्यार दृग-धार है आचमन तो करो
अग्नि की शायिका है शयन तो करो
रूप को निर्वसन देखने के लिए
ज्योति-से पारदर्शी नयन तो करो
होठ चूमे शलभ के शिखा ने कहा
प्यार उत्सर्ग है अब गमन तो करो
बीन बोली बधिक से बहुत गूंजकर
लय समर्पित हिरण है हनन तो करो
प्राण पाषाण में भी पुजारी छिपे
पहले प्रतिमा के आगे 🔛 नमन तो करो
देह के द्वैत को तोड़ने के लिए
मीत अद्वैत का अध्ययन तो करो
प्यार के यज्ञ की पूर्णता के लिए
धीरे-धीरे अहं का हवन तो करो

Friday, 14 July 2017

दिल 💕

आग 🔥 पीकर पचाने को दिल चाहिए
इश्क की चोट खाने को दिल चाहिए
नाम सुकरात का तो सुना है बहुत
मौत से मन लगाने को दिल 💕 चाहिए
अपने हम्माम में कौन नंगा नहीं 👎
आईना बन के जाने को दिल 💕 चाहिए
राख होकर शलभ ने शमा से कहा
अपनी हस्ती मिटाने को दिल 💕 चाहिए
आम यूँ तो बहुत ढाई अक्षर मगर
प्यार करके निभाने को दिल 💕 चाहिए

Thursday, 13 July 2017

क्या किया जाय?

जब इंसान मर जाए तो उसका अंतिम संस्कार होता है लेकिन जब इंसानियत ही मर जाए तो उसका क्या किया जाए ??

Tuesday, 11 July 2017

उत्पत्ति

हम स्वयं उत्पन्न और नष्ट होनेवाले नहीं हैं। महासर्ग में भी हमारी उत्पत्ति नहीं होती और महाप्रलयमें भी हमारा नाश नहीं होता।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday, 9 July 2017

गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं........
रिश्ता बहुत गहरा हो या न हो लेकिन भरोसा बहुत गहरा होना चाहिये. गुरु वही श्रेष्ठ होता है जिसकी प्रेरणा से किसी का चरित्र बदल जाये और मित्र वही श्रेष्ठ होता है जिसकी संगत से रंगत बदल जाये।
।। श्री परमात्मने नमः।।