Monday, 31 October 2016

अखिल सत्य

हमारा जीवन इसलिए है कि अखिल सत्य तत्त्व में विचरण करते हुए अमृत का पान करें। प्रभु ने कृपा करके हमें अपने संसार की सत्यरूपी वाटिका में भ्रमण करके आनंद लाभ करने के लिए भेजा है, परंतु हाय, हम तो अपने को बिलकुल ही भूले जा रहे हैं। वास्तव में दुनिया कुछ नहीं है। अपनी छाया ही संसार के दर्पण में प्रतिबिंबित हो रही है।
।।श्री परमात्मने नम:।।

Sunday, 30 October 2016

प्रेरणा

'सत्य’ मनुष्यों को प्रेरणा देता है कि अंतर में दृष्टि डालो,अपना दृष्टिकोण बदलो,अपना और दुनिया का स्वरूप समझो, अपने को अच्छा बना डालो, बस सारी दुनिया तुम्हारे लिए अच्छी बन जाएगी। तुम सत्यनिष्ठ बनो, दुनिया तुम्हारे साथ सत्य का आचरण करेगी। श्रुति कहती है 'असतो मा सद्गमय 'असत्य की ओर नहीं, सत्य की ओर गमन कीजिए। आपका इसी में कल्याण है।
।।श्री परमात्मने नम:।।

Saturday, 29 October 2016

सत्य की अवहेलना

कितना सुंदर शब्द है, सत्य! उच्चारण करते ही जिह्वा को शांति मिलती है, विचार करते ही मस्तिष्क शीतल हो जाता है, हृदयंगम करने से कलेजा ठंडक अनुभव करता है परन्तु आज का मानव झूठ के मायावी प्रपंचों में उलझ कर  मानवता से पतित हो पशुवत् बन गया है। आज वह सत्य की अवहेलना करने का अभिशाप भुगत रहा है।
।।श्री परमात्मने नम:।।

Friday, 28 October 2016

संकल्प

प्रत्येक मानव को अपने जीवन में दृढ़ इच्छा शक्ति से कम से कम एक संकल्प लेकर उसका पूर्ण मनोयोग से पालन जरुर करना चाहिए ताकि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके।
।।श्री परमात्मने नम:।।

Wednesday, 26 October 2016

*भगवान-भरोसे*

आजकल भगवान के *नाम-स्मरण* में भी ठेकेदारी की प्रथा चल पड़ी है। ऐसा लगता है कि भगवान भी अब अर्थ के गिरफ्त में आ चुके हैं पर यह लोगों की भूल है। उनका कल्याण भी अब होगा *भगवान-भरोसे* ।

Tuesday, 25 October 2016

तृष्णा

झूठी भूख अनावश्यक तृष्णा है।अत:इसके मायाजाल से दूर रहना ही सफल होने का साधन है।आध्यात्मिकता ही इसे दूर कर सकती है।
।।श्री परमात्मने नम:।।

Monday, 24 October 2016

सच्चा अध्यात्म

आध्यात्म हमारी झूठी भूख को दूर कर सच्ची और सात्विक भूख को जन्म देता है। हमारी वासनाओं को दग्ध करता है।वह हमें पवित्रता की ओर उन्मुख करता है।
।।श्री परमात्मने नम:।।