Saturday, 24 February 2018

विद्या-मंदिर

रा.म.वि.गोपालबाद, प्रखंड-सरमेरा, जिला-नालंदा में आज की रात शादी की पालकी, पढ़ाई बाधित नहीं होगी हाल की क्योंकि समय है रविवार की, धन्य हो सुशासन के सरकार की....?
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday, 23 February 2018

प्रभु

तुझसे न मेरा मन कभी हटे
तेरे बिन एक पल न कटे
कानों में वही जाए जो तू कहे
जिंदगी में बस तू ही रहे
आती नहीं करनी मुझे भक्ति
न ही मुझमें करने की है शक्ति
मेरी दुनिया तुझ तक ही रही है
पूरी कर दे मेरी ये विनती
इक खूबसूरत एहसास है तू...
जो हर सांस के साथ महसूस होता है मुझे..
।। श्री परमात्मने नमः।।

Thursday, 22 February 2018

एफआईआर?

सपने हजारों हैं आँखों में पलते
नदियों की धारा हैं आपस में मिलते।
कौन सुनेगा किसे सुनाऊँ ?
विद्या-मंदिर में बारात जो ठहरते।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday, 21 February 2018

सबका मालिक एक

मैं सामाजिक कार्यकर्ता हूँ और चाहता हूँ कि सबका कल्याण हो। अध्यात्म से मेरा विशेष लगाव है क्योंकि यह सृष्टि परमात्मा की कृति है। मैं देशप्रेमी भी हूँ। प्राकृतिक सौंदर्य भी मेरे मन को अधिक भाता है। मैं कानून के अंदर रहकर कार्य करना पसंद करता हूँ। सामाजिक समरसता से ओतप्रोत राजनैतिक नेता मुझे सर्वाधिक प्रिय हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday, 20 February 2018

शिव-स्तुति

हे डमरू वाला तेरा है रूप निराला - 2
निखिलेश्वरानंद व्यापक तू मोक्षरूप ब्रह्मानंद
वेदस्वरूप विराजे जग में ब्रह्म रूप सच्चिदानंद
लगा समाधि विभु तुम्हीं को ध्यान धरे नंदलाला,
हे डमरू वाला.....
भेद रहित प्रभु तू है दिगंबर मायारहित तू निर्गुण
दिशा ईशान का ईश्वर है तू सबकुछ तुझपर अर्पण
इच्छा रहित तू सबके स्वामी, कैलाश में डेरा डाला,
हे डमरू वाला.....
निराकार गंभीर कृपालु सबके प्यारे नाथ
गुणागार अखंड अजन्मा बसे भवानी साथ
महाकाल का काल भी तू है तेरा नयन विशाला
हे डमरू वाला....
वाणी, ज्ञान, संसार परे तू गंगा धारे माथ
नीलकंठ इन्द्रियातीत तू त्रिशूल है तेरे हाथ
द्वितीया का चंदा ललाट पे कोटि भानु उजियाला,
हे डमरू वाला...
त्रिगुणातीत दयालु शंकर ओंकार के मूल
जीवों के तीनों शूलों को करता तू निर्मूल
तेजस्वी परमेश्वर सन्मुख, कामदेव लजाला
हे डमरू वाला...
तू चेतन आकाशरूप है त्रिपुरारी विकराल
गौरवर्ण गिरीश सम तेरे गले पड़े हैं व्याल
ओऽम् नमः शिवाय का मंत्र ले जग वाला
हे डमरू वाला....
रूद्र रूप पहने मुंडमाला कुंडल शोभे कान
हे प्रसन्न मुख सच्चिदानंद तुमने किया विषपान
सिंह चर्म का अंबार धारे कैसा है तप वाला
हे डमरू वाला....
कामदेव का शत्रु तू तो करता कल्प का अंत
देता सदा मोह को हरकर सज्जन को आनंद
कालातीत श्रेष्ठ तू भगवन कण-कण में समाला
हे डमरू वाला....
तू कल्याण स्वरूप भाव का भूखा है भगवान
जीव समस्त के अंदर बसता सुंदर भृकुटी तान
जो न भजे तेरे चरणों को जन्म-जन्म पछताला
हे डमरू वाला....
योग जाप पूजा नहीं आता नमस्कार हो शंभो
जरा-जन्म के दुःख समूह से रक्षा कर मेरी शंभो
तुष्टि मिलेगा तुझे दिवाकर ले रुद्राक्ष की माला
है डमरू वाला....
स्वरचित - - >रुद्राष्टक का हिंदी रूपांतर (दिवाकर प्रसाद)

गुरु

प्रश्न
'क्या मैं गुरु के बिना रास्ता नहीं खोज सकता?’
‘मैं इसे खुद क्यों नहीं कर सकता?’
देखिए, आप घड़ी का इस्तेमाल करते हैं न ? मैं आपको घड़ी के सभी पुर्जे दे देता हूँ। आप घड़ी बनाकर दिखाइए। मैं आपको कंप्यूटर या अंतरिक्ष यान बनाने के लिए नहीं कह रहा हूँ। घड़ी जैसी मामूली चीज में आपको पूरा जीवन लग सकता है इसलिए आप घड़ी के लिए घड़ीसाज के पास जाते हैं तो किसी ऐसी चीज के लिए गुरु के पास जाने में या कॉल करने में आपको क्या समस्या है ?
।। श्री परमात्मने नमः।।

Saturday, 17 February 2018

सियासत

कदम-कदम पे अँधेरा है क्या किया जाए
नज़र से दूर सवेरा है क्या किया जाए
जहाँ पे हम हैं उस गाँव का ये आलम है
हरेक शख़्स लुटेरा है क्या किया जाए
जिन्हें मदद की जरूरत है आजकल यारो
उन्हीं पे जुल्म का घेरा है क्या किया जाए
हरेक चेहरे पे चेहरा चढ़ा हुआ है यहाँ
अब उलझनों में चितेरा है क्या किया जाए
जिधर भी जाओ सियासत ने उस तरफ 'दिवाकर'
हवा में ज़हर बिखेरा है क्या किया जाए
।। श्री परमात्मने नमः।।