Monday, 18 December 2017

प्रेरणा

"कभी भी लोगों की टीका टिप्पणी से घबराना नहीं चाहिए क्योंकि खेल में दर्शक ही शोर मचाते हैं खिलाड़ी नहीं "! खिलाड़ी तो अपने खेल में व्यस्त रहते हैं उन्हें केवल और केवल अपने कर्त्तव्य-पथ की ओर बढ़ते रहने की मानसिक-सक्रियता पर ध्यान केंद्रित रहती है। हमें भी अपने कर्त्तव्य-पथ पर चलते रहने की जरूरत है। जीत-हार तो जीवन-समर के क्षेत्र लगा ही रहेगा। परिणाम तो हमारे कर्त्तव्य-पथ की सक्रियता पर निर्भर है। महात्मा गौतम बुद्ध के जीवन से हम प्रेरणा लेकर अपने जीवन को संवार सकते हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday, 17 December 2017

मेरा सलाम!

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ में किसी पत्रकार के निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता एवं सशक्त लेखनी को मेरा सलाम!
अन्यथा.... अवलोकनार्थ....!

Saturday, 16 December 2017

इंतजार

इस ब्रह्माण्ड में ऐसी बहुत सी आत्मायें हैं जो धरती पर आने के लिये सही समय और वातावरण का इंतजार कर रही हैं जो आकर रहेंगी। ईश्वर भी इन आत्माओं के लिये वातावरण तैयार कर रहा है। ये धरती भी उन बेहतरीन आत्मा का इंतजार कर रही है। भ्रष्ट आत्माओं का पलायन शुरू होने जा रहा है।ईश्वरीय मार्ग पर चलने वाले फायदा उठाएंगे।ईश्वर की तरफ से मनुष्य की दृष्टि बिलकुल हट चुकी है। मनुष्य कल्पना की दुनिया में चला गया है जिसकी वजह से बेहोशी की हालत में है। एक प्रकार से कोमा में चला गया है। ईश्वर की तरफ से बिल्कुल सो गया है। अब जागना असम्भव-सा दीख रहा है।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday, 15 December 2017

चमत्कार

अधिकतर लोग चमत्कार देखना चाहते हैं और जब तक कोई अलौकिक बात नहीं देख लेते उन्हें श्रद्धा नहीं आती। अगर ऐसों को खींचने के लिये कोई विचित्र बात दिखा दी जाये तो इसमें उनका भी भला हो सकता है और उनके जरियेे और भी बहुत से आदमी जमात में आ सकते हैं परंतु ऐसे लोग सच्चे जिज्ञासु नहीं होते। वास्तव में जो करामातों के भक्त होते हैं वे ईश्वर के भक्त नहीं होते क्योंकि जब तक करामात दिखाते रहो वे ठहरे रहेंगे और जब करामात दिखाना बंद कर दो वे भाग जायेंगे। इन ऐसों का विश्वास नहीं करना चाहिये।परमात्मा के लिये सच्ची श्रद्धा और विश्वास लेकर जो इधर कदम रखता है वही अधिकारी है। ऐसों को ही विद्या देनी चाहिये जो आगे काम का आदमी निकलता हो चाहे एक ही क्यों न हो।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Thursday, 14 December 2017

सहमी बालाएं

सहमी-सहमी बालाओं को राहत चलो दिलायें
जिनकी व्यथा-कथा से सहमा शहर, गाँव, घर-द्वार,
बालाएं चीत्कार कर रहीं मनचले आज हावी होते
अब न जाने कब न्याय मिले ? मुकदमों का अंबार,
इज्जत को ले कुछ अभिभावक रह जाते हैं मौन
गौतम की है तपोभूमि, है बुद्ध का यही बिहार,
मानव का खोया संस्कार है आज हमें लौटाना
कर देना है तार-तार बालाओं पर जो करता है वार,
स्वर्णिम बिहार के सपने को अब करना है साकार
तीव्रगति से ध्यान हो केंद्रित इसकी है दरकार ।
                               ~दिवाकर प्रसाद,
                                  गोपालबाद, नालंदा

Wednesday, 13 December 2017

चोरी

BR 21 K 2199 नंबर की गाड़ी बुलेरो, ग्राम गोपालबाद, प्रखंड सरमेरा, जिला नालन्दा, पिन कोड 8111O4 स्थित प्राईवेट बस 🚍 स्टैंड में खड़ी थी जिसकी चोरी 09/10/2017 की रात को ही हुई थी। सरमेरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया था। गाड़ी के मालिक का नाम रजनीश कुमार है एवं पिता का नाम बंगाली प्रसाद है जो ग्राम गोपालबाद, पत्रालय गोपालबाद, वाया सरमेरा, जिला नालन्दा, पिन कोड 8111O4 के निवासी हैं। अभीतक उक्त गाड़ी के बारे में कहीं से भी किसी प्रकार की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Tuesday, 12 December 2017

सफलता

गुरु चरनन मे शीश झुकाले जनम सफल हो जायेगा
गुरुदर्शन से बिन माँगे ही कृपा राम की पायेगा
जनम सफ़ल हो जायेगा गुरु चरनन में शीश झुका ले चहु दिश गहन अन्धेरा छाया पग पग भरमाती है माया
राम नाम की ज्योति जगेगी अन्धकार मिट जायेगा
गुरु चरनन में शीश झुका ले गुरु आदेश मान मन मेरे 
ध्यान जाप चिन्तन कर ले रे जनम जनम के पाप कटेंगे 
मोक्ष द्वार खुल जायेगा गुरु चरनन में शीश झुका ले 
जन्म सफ़ल हो जायेगा जन्म सफल हो जायेगा
।। श्री परमात्मने नमः।।