Monday, 20 November 2017

सत्गुरू

हे सत्गुरु! तू मुझे दिल ऐसा देना कि मैं सबको माफ कर सकूं, आँखें ऐसी देना कि किसी की बुराई ना देख सकूं और हृदय ऐसा देना कि मैं
तुझे कभी भुला ना सकूं.
।। श्री परमात्मने नमः।।

Sunday, 19 November 2017

चरित्रहीन

स्त्री तबतक 'चरित्रहीन' नहीं हो सकती जबतक कि पुरुष चरित्रहीन न हो।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday, 17 November 2017

आत्म-तत्त्व

"यह सच्चाई है कि जो व्यक्ति देवी के मंदिर में जाकर साष्टांग प्रणाम करता है वही घर लौटकर अपनी पत्नी को पीटता है। वह नादान हो सकता है लेकिन वह धूर्त भी है..." अगर आत्म -तत्व स्त्री और पुरुष में एक है तो स्त्री को कम क्यों आंका जाता है? क्या पुरुष इसका जिम्मेदार है?
।। श्री परमात्मने नमः।।

Thursday, 16 November 2017

खामोशी

यह दुनियां इसलिए बुरी नहीं है कि यहाँ बुरे लोग ज्यादा हैं बल्कि इसलिए बुरी है कि यहाँ अच्छे लोग खामोश हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।

Tuesday, 14 November 2017

प्रेम

बांट दे हर्ष अपना सभी के लिए
है उचित बस यही आदमी के लिए
दे सकें प्रेम दें ले सकें प्रेम लें
प्रेम संपत्ति है जिंदगी के लिए
।। श्री परमात्मने नमः।।

Friday, 10 November 2017

गोपालबाद नगरी

नमस्कार!
            ग्राम गोपालबाद, वाया-सरमेरा, जिला-नालंदा स्थित सामुदायिक भवन में देखिए लोग धान का संग्रह कर रहे हैं। चलिए कम से कम यह भवन लोगों के लिए कल्याणकारी तो सिद्ध हो ही रहा है। इसी गाँव में श्री जवाहर पुस्तकालय में लोग उपला का संग्रहण भी करते हैं। चलिए आसपास के लोगों को फायदा तो हो रहा है न! भले ही लोग पुस्तकालय से पठन-पाठन का लाभ नहीं ले रहे हैं, फिर देवी-स्थान में भी लोग धान सुखाने का काम कर रहे हैं। धन्य हो गोपालबाद नगरी!!
।। श्री परमात्मने नमः।।

दोस्ती

दोस्ती 🌷फूल से करोगे तो सिर्फ महक जाओगे,
दोस्ती 🍷मदिरा से करोगे तो सिर्फ बहक जाओगे,
दोस्ती 🌙चाँद से करोगे तो सिर्फ शीतलता पाओगे,
दोस्ती ☔सावन से करोगे तो सिर्फ भीग ही पाओगे,
दोस्ती💵पैसे से करोगे तो सिर्फ अमीर हो जाओगे,
दोस्ती ❤मेरे 'गोविन्द' से करोगे तो उनके "चरणों" में जगह पाओगे और चौरासी लाख योनियों के चक्कर से बच जाओगे।
अत: हमें हमेशा ब्रान्डेड चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
।। श्री परमात्मने नमः।।