Saturday, 28 January 2017

कामना

भक्ति में कामना जरा भी नहीं रहती अगर भक्ति में कामना रहा तो भक्ति का प्रश्न ही नहीं है अगर हमने परमात्मा से कुछ मांगा तो समझिए हम चूक गए।

Friday, 27 January 2017

शांति

परमात्मा से मिलने पर ही शान्ति मिलती है। यह शरीर पृथ्वी का अंश है तो जब तक यह पृथ्वी में नहीं मिल जाता तब तक चलता-फिरतारहता है। अन्त में मरकर यह मिट्टी में मिल जाता है। यह पृथ्वी में ही पैदा होता है, पृथ्वी में ही रहता है और पृथ्वी में ही लीन हो जाता है। यह पृथ्वी को छोड़कर कहीं नहीं जा सकता इसी तरह जीव को जब तक परमात्मा की प्राप्ति नहीं होती तब तक इसकी यात्रा चलती ही रहेगी। यह जन्मता-मरता ही रहेगा, दु:ख पाता ही रहेगा। इसको कहीं शान्ति नहीं मिलेगी इसलिये मनुष्य को अपनी जो असली जिज्ञासा और लालसा है उसको जाग्रत करना चाहिये।

Thursday, 26 January 2017

बुरा वक्त

किसी की मजबूरियों पर मत हँसिये कोई मजबूरियाँ ख़रीद कर नहीं लाता..! डरना है तो  डरिये वक़्त की मार से क्योंकि बुरा वक़्त किसीको बताकर नही आता..!

Wednesday, 25 January 2017

नसीब

वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इन्सान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे। कल क्या होगा कभी मत सोचिए, क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल दे।

Monday, 23 January 2017

अनुमति

दुनिया का कोई भी नकारात्मक विचार हमें नीचे नहीं गिरा सकता जब तक हम उसे अपने अंदर आने की अनुमति न दें।

अनुमति

दुनिया का कोई भी नकारात्मक विचार हमें नीचे नहीं गिरा सकता जब तक हम उसे अपने अंदर आने की अनुमति न दें।

Sunday, 22 January 2017

मन के नियम

मन के कुछ नियम हैं, मन के कुछ खेल हैं, उनमें एक नियम यह है कि जो चीज उपलब्ध हो जाए मन उसे भूलने लगता है जो मिल जाए, उसकी विस्मृति होने लगती है। जो पास हो, उसे भूल जाने की संभावना बढ़ने लगती है ! मन उसकी तो याद करता है जो दूर हो, मन उसके लिए तो रोता है जो मिला न हो और जो मिल जाए, मन उसे धीरे-धीरे भूलने लगता है ! मन की आदत सदा भविष्य में होने की है, वर्तमान में होने की नहीं !