Friday, 23 December 2016

तुलसी के पौधे

वास्तु दोष को दूर करने के लिए तुलसी के पौधे अग्नि कोण अर्थात दक्षिण-पूर्व से लेकर वायव्य उत्तर-पश्चिम तक के खाली स्थान में लगा सकते हैं यदि खाली जमीन ना हो तो गमलों में भी तुलसी को स्थान दे कर सम्मानित किया जा सकता है.

Wednesday, 21 December 2016

तनाव

मैं ऐसा किसी भी तनाव को नहीं जानता जो लगातार एक घंटे तक कोई किताब पढ़ने से शांत नहीं होता।

स्नेह का प्रदर्शन

दुष्ट व्यक्ति स्वार्थ पूर्ति के लिए स्नेह का प्रदर्शन करता है और प्रयोजन पूर्ण होते ही संबंध विच्छेद कर लेता है।
।।श्री परमात्मने नम:।।

Monday, 12 December 2016

शरीर का परिवर्तन

मानव का शरीर हर ग्यारह महीने में नया बन जाता है। अत: अपने विचार बदलकर अपने शरीर को बदल दें।
।।श्री परमात्मने नम:।।

Sunday, 11 December 2016

सामान्य हित में अवचेतन

मानव का कल्पनावादी मन निरंतर सामान्य हित में काम करता है और सभी चीजों के पीछे सामंजस्य के निहित सिद्धान्त को प्रदर्शित करता है। मानव के अवचेतन मन की अपनी खुद की इच्छा है और यह अपने आप में बहुत वास्तविक है। मानव चाहे या न चाहे यह दिन-रात काम करता है। यह मानव के शरीर का निर्माता है लेकिन मानव इसके निर्माण को देख , सुन या महसूस नहीं कर सकता। यह बिल्कुल खामोश प्रक्रिया है। मानव के अवचेतन का अपना खुद का जीवन है जो हमेशा सामंजस्य, सेहत और शांति की ओर होता है। इसके भीतर दैवी मानदंड है जो मानव के माध्यम से हर समय अभिव्यक्ति चाहता है।

Saturday, 10 December 2016

अवचेतन शक्तियाँ

महान कलाकार, संगीतकार, कवि, वक्ता और लेखक अपनी अवचेतन  शक्तियों के साथ सामंजस्य बना लेते हैं और प्रेरित हो जाते हैं ।

Friday, 9 December 2016

अवचेतन का कार्य

अवचेतन मन का झुकाव जीवन की तरफ है।
मानव का 90% से अधिक मानसिक जीवन अवचेतन है। अगर मानव इस अद्भुत शक्ति का प्रयोग नहीं करेगा तो मानव बहुत संकीर्ण सीमाओं में जीने के लिए अभिशप्त होगा।
।।श्री परमात्मने नम:।।