संसार में यदि प्रेम करना है तो भगवान से ही प्रेम करना चाहिये; क्योंकि भगवान ही प्रेम के सर्वस्व हैं, यानि प्रेम का तत्त्व-रहस्य जानने वाले भगवान ही हैं। सारी दुनिया का प्रेम इकट्ठा कर लें तो भगवत्प्रेम के एक अंश का भी अंश नहीं हो सकता। भगवान प्रेम का जितना मूल्य चुकाते हैं, उतना कोई भी नही चुकाता।भगवान प्रेम से खरीदे जाते हैं। सारे संसार से प्रेम हटाकर - प्रेम बटोरकर, केवल भगवान से ही प्रेम करना चाहिये।
Tuesday, 29 November 2016
Monday, 28 November 2016
वस्तु का आदान-प्रदान
दूसरेकी प्रसन्नतासे मिली हुई वस्तु दूधके समान है, माँगकर ली हुई वस्तु पानीके समान है और दूसरेका दिल दुःखाकर ली हुई वस्तु रक्तके समान है।
।।श्री परमात्मने नम:।।
Sunday, 27 November 2016
अभिवादन
उत्कृष्ट आचरण वाले मानव का ही चरण-स्पर्श द्वारा अभिवादन उपयुक्त है क्योंकि स्पर्श से तन-मन पर असर पड़ता है।
।।श्री परमात्मने नम:।।
Saturday, 26 November 2016
स्मृति
अंतर्मुखी बन हम जितना अपने स्मृति को पक्का करते जायेंगे उतना ही यह स्मृति आत्मा को लाइट और माइट स्थिति में स्थित कर देगी।
।।श्री परमात्मने नम:।।
Friday, 25 November 2016
सफल जीवन
इस परिवर्तनशील संसार में हमें शाश्वत आनंद प्राप्त करने के लिए परमानंद को पकड़ना होगा तभी जीवन सफल होगा.
।।श्री परमात्मने नम:।।
Thursday, 24 November 2016
कामना और आवश्यकता
मनुष्य अनन्तकालतक जन्मता-मरता रहे तो भी उसकी आवश्यकता मिटेगी नहीं और कामना टिकेगी नहीं।
।।श्री परमात्मने नम:।।
Wednesday, 23 November 2016
ब्रह्म की प्राप्ति
जब मनुष्य सभी प्राणियों के प्रति मन, वचन तथा कर्म से पापमय भाव नहीं रखता है, तब वह ब्रह्म को प्राप्त होता है.
।।श्री परमात्मने नम:।।