जीवन में खुशी का अर्थ लड़ाइयाँ लड़ना नहीं बल्कि उनसे बचना है। कुशलतापूर्वक पीछे हटना भी अपने आपमें एक जीत है क्योंकि अभिमान की ताकत फ़रिश्तों को भी शैतान बना देती है और नम्रता साधारण व्यक्ति को भी फ़रिश्ता बना देती है।
Saturday, 30 November 2019
Friday, 29 November 2019
मन
जब मन खराब हो तब बुरे शब्द ना बोलें क्योंकि खराब मन को बदलने के मौके बहुत मिल जायेंगे लेकिन खराब शब्दों को बदलने के मौके फिर नहीं मिलेंगे।
Thursday, 28 November 2019
कर्त्तव्य
कर्तव्य ही एक ऐसा आदर्श है जो कभी धोखा नहीं दे सकता और धैर्य ही एक ऐसा कड़वा पौधा है जिसपर फल हमेशा मीठे आते हैं। ईश्वर आपके साथ हैं यही सत्य है।
Wednesday, 27 November 2019
घड़ी
वक्त, ख्वाहिशें और सपने हाथ में बंधी घड़ी की तरह होते हैं जिसे हम उतार कर रख भी दें तो भी उनका चलना रुकता नहीं।
Tuesday, 26 November 2019
दिल
दुनिया का सबसे खूबसूरत म्यूजिक अपनी हार्टबीट है क्योंकि इसे खुद भगवान ने कंपोज किया है इसलिए हमेशा दिल ❤ की सुनें, खुश रहें और मुस्कुराते रहें।
Monday, 25 November 2019
Sunday, 24 November 2019
सेवा-भाव
यदि इस संसार में हर इंसान के अंदर अपने सामर्थ्य के अनुसार एक दूसरे की सेवा का भाव आ जायेगा तो इस संसार से बहुत-सी तकलीफें स्वतः ही खत्म हो जायेंगी।
Saturday, 23 November 2019
Friday, 22 November 2019
विश्वास
ईमानदार लोग अकलमंद होने के बावजूद भी धोखे क्यों खा जाते हैं क्योंकि वो अपनी ही तरह दूसरों को भी ईमानदार होने का विश्वास कर बैठते हैं।
Thursday, 21 November 2019
नशा
इंसान का असली चरित्र तब सामने आता है जब वो नशे में होता है !! नशा चाहे शराब, पद, कद, रूप या
पैसे का हो!!
Wednesday, 20 November 2019
अभिगमन
इंसान और परामात्मा के बीच बस अगर कोई दूरी भी है तो वो है अहंकार की दूरी...! अगर अभिमान शरीर से दूर हो जाए तो परमात्मा के नजदीक जाने से हमें कोई भी नहीं रोक सकता।
Tuesday, 19 November 2019
Monday, 4 November 2019
साँसें
पर्स को कहाँ मालूम कि पैसे उधार के हैं वो तो बस फूला ही रहता है अपने गुमान में…! ठीक यही हालत है हमारी...! साँसे उस प्रभु की उधार दी हुई है पर ना जाने गुमान किस बात पर है?
।।श्री परमात्मने नमः।।
Sunday, 3 November 2019
वर्तमान जीवन
वृद्ध अतीत में जीता है इसलिये निराश रहता है युवा भविष्य में जीता है इसलिये परेशान रहता है बच्चा वर्तमान में जीता है इसलिये प्रसन्न रहता है। अतः हमें सदैव वर्तमान में जीना चाहिए और प्रसन्न रहना चाहिए।
।।श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 2 November 2019
आनंद
जिसप्रकार पैरों से काँटे निकल जाये तो चलने में आनंद आता है उसीप्रकार जीवन से अहंकार हट जाये तो जीने में आनंद आता है!!
Friday, 1 November 2019
प्रेरणा
जिसप्रकार बिना किसी की प्रेरणा के समयानुसार वृक्षों पर फल और फूल लग जाते हैं उसीप्रकार किये हुए अच्छे और बुरे कर्म भी अपने आप जीवन में खुद-ब-खुद फल देते रहते हैं इसीलिए हमें भी हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए।
Subscribe to:
Comments (Atom)