हमारी सभी निधियों में मैत्री की निधि सबसे मूल्यवान है क्योंकि वह हमारे साथ इस जीवन के परे भी जाएगी। हमने जितने भी सच्चे मित्र बनाए हैं उन सब से हम मृत्यु का द्वार पार करने के बाद फिर से मिलेंगे क्योंकि सच्चा प्रेम कभी व्यर्थ नहीं जाता।
।।श्री परमात्मने नमः।।
Monday, 5 March 2018
मित्रता
Sunday, 4 March 2018
सद्गुुरु-कृपा
हे सद्गुरु! हे दयानिधान !
तूने दिया है सच का ज्ञान।
भूल न जायें यह एहसान,
हे सद्गुरु! हे दयानिधान!
काट दिया जो था बंधन,
मुक्त किया मेरा जीवन।
तेरी दया से लोक सुखी,
अपना है परलोक सुखी।
हे सद्गुरु! मैं हूँ नादान,
दे दो भक्ति का वरदान।
हे सद्गुरु! हे दयानिधान!
बैर दिलों से दूर किया,
प्रेम, प्रीति का दान दिया।
सुख देने वाले दातार,
तेरी सदा हो जय जयकार।
धन-धन सद्गुरु देना ध्यान,
कर पायें हम अमृत पान।
हे सद्गुरु! हे दयानिधान!
स्वरचित - - > दिवाकर प्रसाद
Saturday, 3 March 2018
बंधन
जब आप किसी महान उद्देश्य या किसी असाधरण योजना से प्रेरित होते हैं तो आपके सारे विचार बंधन तोड़ देते हैं। आपका मन सीमाएं पार कर जाता है। आपकी चेतना का हर दिशा में विस्तार होता है और आप खुद को एक नए, महान तथा अद्भुत संसार में पाते हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Friday, 2 March 2018
नवजीवन
लोकविमुख राजनीति, सकते में लोकतंत्र
गणतंत्र-भारत में घुटन नहीं चाहिए !
स्वाधीन-भारत में नैतिक सिद्धांत नहीं
मकसद हंगामे का हमें नहीं चाहिए !
आपस में प्रेम बिना जीवन है अस्त-व्यस्त
परस्पर आलोचना अब नहीं चाहिए!
अवसर मिल जाने पर बिक जाते लोग यहांँ
सह-जीवन, प्रेम और सह-विकास चाहिए !
उपलब्धियां अनेक हैं फिर भी है लाभ शून्य
लोकतांत्रिक राष्ट्र में नवजीवन चाहिए !
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 28 February 2018
धिक्कार
प्रजातांत्रिक प्रणाली को धिक्कार....
मत कीजिए इसे इनकार.....
चाहे किसी की हो सरकार.....
संप्रति जनता की यही पुकार......
सरकार क्यों नहीं करती चोरों पर वार .....?
ओ! शायद इनको रहना है दिन-चार.....!
अपने सामान की रक्षा स्वयं करो भाई....
इस पर करो विचार.....!
पीएमओ, डीएम, थानाध्यक्ष को
शिकायत करना भी है बेकार....?
।। श्री परमात्मने नमः।।
आधार विद्यालय
आधार विद्यालय : यह विद्यालय गाँवों, छोटे शहरों, टोलों , बसावटों आदि में खोला जाता है जिसके माध्यम से ग्रामीण शिक्षा स्तर एवं शहरी शिक्षा स्तर के बीच में हुई अंतर को मिटाया जाता है। इसी कदम को आगे बढ़ाते हुए ग्राम + पोस्ट + प्रखंड : बिन्द, जिला :नालंदा में ग्रामीण बच्चों के सपने साकार करने के लिए खोला जा रहा है। अगर आप भी अपने क्षेत्र में या गाँवों में आधार विद्यालय के माध्यम से शिक्षा में सुधार लाना चाहतें है तो निम्नलिखित फोन नंबर पर संपर्क कर सकतें हैं ...9631045498, 8986724727, 9470087975
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 27 February 2018
गंदगी
जिस नाले में आप जूठी पत्तलों को देख रहे हैं वह नाला कभी सकरी नदी के नाम से जाना जाता था जो ग्राम+पोस्ट-गोपालबाद, पंचायत-केनार, प्रखंड-सरमेरा, जिला-नालंदा, राज्य-बिहार, पिनकोड- 811104 के वार्ड नंबर 8 और 12 का विभाजक है। यही है स्वचछ-भारत का नमूना..! फिर भी मेरा भारत महान...?
।। श्री परमात्मने नमः।।