आज्ञा चक्र के समीप की कोशिकाओं से एलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगें निकलती हैं। इन किरणों की शक्ति लेसर तरंगों से भी अधिक शक्तिशाली होती हैं। ये तरंगें स्थूल अवरोधों को भी पार कर जाती हैं।
Saturday, 14 January 2017
तरंग
आज्ञा चक्र के समीप की कोशिकाओं से एलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगें निकलती हैं। इन किरणों की शक्ति लेसर तरंगों से भी अधिक शक्तिशाली होती हैं। ये तरंगें स्थूल अवरोधों को भी पार कर जाती हैं।
Friday, 13 January 2017
देहाभिमान
अपवित्रता का मूल देहाभिमान है और देहाभिमान के कारण पाप कर्म होते हैं। दुःख और अशांति के मूल कारण यह पाप कर्म है।
Thursday, 12 January 2017
बंधन
शेर के मुँह मे आया हुआ शिकार भले ही बच जाये परंतु सत्गुरू के निगाह में आया हुआ साधक कभी नहीं बच सकता है। सत्गुरू उसे भव सागर से पार लगा देते हैं। शिष्य और गुरू का बंधन एक जन्म का नहीं होता है यह वह बंधन है जो जन्म जन्मांतर का होता है और
बाकी सब बंधन मरने के बाद हमारा साथ छोड़ देते हैं।
Wednesday, 11 January 2017
पतन
जो समय गुरु-सेवन व भक्ति में लगाना है वह यदि जड़ पदार्थों में लगाया तो हम भी जड़त्व को प्राप्त हो जायेंगे। हमने अपना सामर्थ्य, शक्ति, पैसा और सत्ता अपने मित्रों व सम्बन्धियों में ही मोहवश लगाया तो याद रखिए कभी-न-कभी हम ठुकराये जायेंगे, दुःखी बनेंगेे और हमारा पतन हो ही जायेगा।
Monday, 9 January 2017
परमार्थ
अपनी कमाई को आप ही खा जानेवाले को शास्त्रों में चोर माना गया है। अत: हमारा जीवन केवल स्वार्थ के लिए ही नहीं परमार्थ में भी लगना चाहिए क्योंकि मनुष्य को जो कुछ अन्य प्राणियों के अतिरिक्त मिला हुआ है वह श्रेष्ठ सत्पुरुषों के श्रम और त्याग का ही फल है। अत: संसार सत्प्रवृतियों के पुण्य प्रसार के लिए अपने समय, प्रभाव, ज्ञान, पुरुषार्थ एवं धन का एक अंश नियम्त रुप से लगाया जाना चाहिए।
Sunday, 8 January 2017
धनी कौन?
अधिक धनवान होने पर भी जो असंतुष्ट रहता है वह सदा निर्धन है। धन से रहित होने पर भी जो संतुष्ट है वह सदा धनी है।