Friday, 6 January 2017

सूर्य की उत्पत्ति

वैदिक और पौराणिक आख्यानों के अनुसार भगवान श्री सूर्य समस्त जीव-जगत के आत्मस्वरूप हैं। ये ही अखिल सृष्टि के आदि कारण हैं। इन्हीं से सब की उत्पत्ति हुई है।पौराणिक सन्दर्भ में सूर्यदेव की उत्पत्ति के अनेक प्रसंग प्राप्त होते हैं। यद्यपि उनमें वर्णित घटनाक्रमों में अन्तर है, किन्तु कई प्रसंग परस्पर मिलते-जुलते हैं। सर्वाधिक प्रचलित मान्यता के अनुसार भगवान सूर्य महर्षि कश्यप के पुत्र हैं। वे महर्षि कश्यप की पत्नी अदिति के गर्भ से उत्पन्न हुए।

Thursday, 5 January 2017

अरदास

ऐ मेरे मलिक !!!
आशीर्वाद की वर्षा करते रहो l
खाली झोलियां सबकी भरते रहो l
तेरे चरणों में सर को झुका ही दिया  है l
गुनाहों की माफ़ी और दुःखों को दूर करते रहो ll

Wednesday, 4 January 2017

अपशब्द

जो पुत्र अपने माता-पिता को अपशब्द कहता है उसकी धन-सम्पत्ति पूर्णत: नष्ट हो जाती है।

Tuesday, 3 January 2017

माया

मानव कितने भी प्रयत्न कर ले अंधेरे में छाया बुढ़ापे में काया और अंत समय में माया किसी का साथ नहीं देती।

Monday, 2 January 2017

महत्त्वाकांक्षा

हमें अपने सामर्थ्य के अनुसार कार्यों का निर्धारण करना चाहिए । महत्त्वाकांक्षा को जीवित रखने के लिए दूसरों की आलोचना करना हानि पहुँचाती है।

Sunday, 1 January 2017

प्रेम

प्रेम को केवल महसूस किया जा सकता है प्यार के इस भाव व रूप को केवल महसूस किया जा सकता है। इसकी अभिव्यक्ति कर पाना संभव नहीं है। बिछोह का दुख, मिलने न मिलने की आशा-आशंका में जो समय व्यतीत होता है, वह जीवन का अमूल्य अंश होता है। उस तड़प का अपना एक आनंद है। प्यार और दर्द का एक गहरा रिश्ता है।

Saturday, 31 December 2016

उत्तम वाणी

जिसकी वाणी उत्तम नहीं उसकी विद्या उत्तम कैसे होसकती है? जिसकी विद्या उत्तम नहीं उसको ज्ञान उत्तम कैसे हो सकता है?  जिसका ज्ञान उत्तम नहीं वह किसका मंगल कर सकता है? सर्व मंगल तो वही कर सकता है जिसकी वाणी, विद्या व ज्ञान उत्तम हो।