Tuesday, 22 November 2016

पाप का संचय

यदि मनुष्य पाप कर भी ले तो उसे पुन: न दोहराये, न उसे छुपाये और न उसमें रत  हो | पाप का संचय ही सब दु:खों का मूल है |

Monday, 21 November 2016

निश्चयता

मैं आत्मा हूँ और परम पिता परमात्मा की अविनाशी सन्तान हूँ केवल यह निश्चय हो जाना ही पर्याप्त नहीं है इस निश्चय को आचरण में लाना जरूरी है।

Sunday, 20 November 2016

व्यक्तित्व

व्‍यक्‍तित्‍व हमेशा तड़पता हुआ अतृप्‍त, हमेशा अधूरा और बेचैन रहता है। यह तड़पता हुआ व्‍यक्‍तित्‍व समाज में अनाचार पैदा करता है क्‍योंकि तड़पता हुआ व्‍यक्‍तित्‍व प्रेम को जब खोजने निकलता है तो उसे विवाह में प्रेम नहीं मिलता। वह विवाह के अतिरक्‍ति प्रेम को खोजने की कोशिश करता है।

Saturday, 19 November 2016

आदर-अनादर

हम अपने जीवन में अपनी जानकारी का अनादर कर के अपार दु:ख भोगते हैं और यदि  उसका आदर करें तो विकास की चरम सीमा तक पहुंच सकते हैं ।
।।श्री परमात्मने नम:।।

Thursday, 17 November 2016

अवहेलना का फल

झूठ के मायावी प्रपंचों में उलझ कर ईश्वर का राजकुमार-मनुष्य मानवता से पतित होकर पशु बन गया है। सत्य की अवहेलना करने का अभिशाप वह भुगत रहा है।
।।श्री परमात्मने नम:।।

सत्य की अवहेलना

झूठ के मायावी प्रपंचों में उलझ कर ईश्वर का राजकुमार-मनुष्य मानवता से पतित होकर पशु बन गया है। सत्य की अवहेलना करने का अभिशाप वह भुगत रहा है।
।।श्री परमात्मने नम:।।

Wednesday, 16 November 2016

पिता

पिता एक ऐसा शब्द जिसके बिना किसी के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। एक ऐसा पवित्र रिश्ता जिसकी तुलना किसी और रिश्ते से नहीं हो सकती।
।।श्री परमात्मने नम:।।