Tuesday, 15 November 2016

वेदना

बुद्ध के समय में जितनी वेदना बुद्ध ने झेली, समाज ने उनकी परवाह नहीं की। महावीर के कानों में कील ठोक दी गईं, उन्हें भूखो मरने के लिए विवश कर दिया गया, समाज ने उनके महत्त्व को आँका नहीं। आज उन्हें भगवान माना जा रहा है ।

Sunday, 13 November 2016

ऋद्धि-सिद्धि

सनातन धर्म में माँ भगवती के विभिन्न रुप, विभिन्न शक्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऋद्धियां और सिद्धियां इन्हीं विभिन्न शक्तियों के रुप में अनुभव करने के माध्यम और साधन हैं। ऋद्धियां भक्ति से भी मिलना संभव है लेकिन सिद्धियां तप और ज्ञान के बिना मिलना संभव नहीं।

Saturday, 12 November 2016

माया

स्त्री, पुत्र, पौत्रादि सभी परिजन दुःखपूर्ति के ही साधन हैं। इनमें सुख की कल्पना करना भ्रम मात्र है।
।।श्री परमात्मने नम:।।

Friday, 11 November 2016

वास्तविकता

इस जगत में दुख वास्तविक है, सुख सिर्फ आभास है। जो चीज नहीं मिलती बस उसमें सुख है और जो मिल जाती है उसमें सब सुख खो जाता है इसलिए कोई भी आदमी कहीं भी सुखी नहीं है।
।।श्री परमात्मने नम:।।

Thursday, 10 November 2016

गृहस्थ

जो जहाँ है वहीं दुखी है, ऐसे आदमी का नाम ही गृहस्थ है। वह हमेशा भविष्य में ही जी रहा है। कल उसका सुख है।
।।श्री परमात्मने नम:।।

Wednesday, 9 November 2016

संस्कार

अहंकार खत्म होता है क्षमा मांगने से और संस्कार बनता है क्षमा करने से........

Tuesday, 8 November 2016

वर्तमान

कल कभी आता नहीं। कल जब आएगा वह आज ही होगा। वह उस आज को फिर कल के लिए लगाएगा, ऐसे ही वह लगाता जाता है और एक दिन सिवाय मृत्यु के हाथ में कुछ भी नहीं आता।
।।श्री परमात्मने नम:।।