हमारा घर हमारे बच्चों की पहली पाठशाला है। हमें अपने घर का वातावरण इतना सुव्यवस्थित और प्यार भरा रखना चाहिए कि उसका प्रकाश हमारे बच्चों की भाषा और व्यवहार से प्रकट हो।
Thursday, 12 December 2019
Wednesday, 11 December 2019
Monday, 9 December 2019
लक्ष्य
अगर हमारा लक्ष्य बड़ा हो और उसपर हँसनेवाला कोई न हो तो समझ लीजिए कि अभी हमारा लक्ष्य बहुत छोटा है।
समय और शब्द
समय और शब्द दोनों का उपयोग लापरवाही से न करें क्योंकि ये दोनों न तो दुबारा आते हैं और न मौक़ा ही देते हैं।
Saturday, 7 December 2019
वास्तविक धन
मनुष्य की वास्तविक पूंजी धन नहीं बल्कि उसके विचार हैं क्योंकि धन तो खरीदारी में दूसरों के पास चला जाता है पर विचार अपने पास ही रहते हैं।
Friday, 6 December 2019
मन
मंदिर तक पहुँचना तन का विषय है और भगवान तक पहुँचना मन का विषय है। जहाँ मन की निर्मलता है, मन की सरलता है और मन की निष्कपटता है वहाँ भगवान का वास अवश्यमेव है।
Thursday, 5 December 2019
पुरस्कार
जिन्दगी एक फ़िल्म है। अपना रोल बेहतरीन तरीके से निभाइए क्योंकि ईश्वर के पास सब तरह का पुरस्कार है, बेस्ट हीरो से लेकर बेस्ट विलेन तक..!
Wednesday, 4 December 2019
व्यवहार
दुनियाँ का यह नियम है कि जबतक आप दे रहे हैं तबतक तो यह संसार आपके साथ खड़ा रहेगा लेकिन जिसदिन आपने हाथ फैलाना शुरू कर दिया न लोगों का व्यवहार ही बदल जाएगा।
Tuesday, 3 December 2019
पहुँच
आदमी मंदिर तक तो पहुँच जाता है मगर भगवान तक नहीं पहुँच पाता क्योंकि मंदिर तक पहुँचना तो आसान है किंतु भगवान तक पहुँचना बहुत कठिन है।
Monday, 2 December 2019
Sunday, 1 December 2019
Saturday, 30 November 2019
अभिमान
जीवन में खुशी का अर्थ लड़ाइयाँ लड़ना नहीं बल्कि उनसे बचना है। कुशलतापूर्वक पीछे हटना भी अपने आपमें एक जीत है क्योंकि अभिमान की ताकत फ़रिश्तों को भी शैतान बना देती है और नम्रता साधारण व्यक्ति को भी फ़रिश्ता बना देती है।
Friday, 29 November 2019
मन
जब मन खराब हो तब बुरे शब्द ना बोलें क्योंकि खराब मन को बदलने के मौके बहुत मिल जायेंगे लेकिन खराब शब्दों को बदलने के मौके फिर नहीं मिलेंगे।
Thursday, 28 November 2019
कर्त्तव्य
कर्तव्य ही एक ऐसा आदर्श है जो कभी धोखा नहीं दे सकता और धैर्य ही एक ऐसा कड़वा पौधा है जिसपर फल हमेशा मीठे आते हैं। ईश्वर आपके साथ हैं यही सत्य है।
Wednesday, 27 November 2019
घड़ी
वक्त, ख्वाहिशें और सपने हाथ में बंधी घड़ी की तरह होते हैं जिसे हम उतार कर रख भी दें तो भी उनका चलना रुकता नहीं।
Tuesday, 26 November 2019
दिल
दुनिया का सबसे खूबसूरत म्यूजिक अपनी हार्टबीट है क्योंकि इसे खुद भगवान ने कंपोज किया है इसलिए हमेशा दिल ❤ की सुनें, खुश रहें और मुस्कुराते रहें।
Monday, 25 November 2019
Sunday, 24 November 2019
सेवा-भाव
यदि इस संसार में हर इंसान के अंदर अपने सामर्थ्य के अनुसार एक दूसरे की सेवा का भाव आ जायेगा तो इस संसार से बहुत-सी तकलीफें स्वतः ही खत्म हो जायेंगी।
Saturday, 23 November 2019
Subscribe to:
Posts (Atom)