यह कोई जरुरी नहीं है कि केवल कोई बात ही चुभे, बात न करना भी बहुत चुभता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Thursday, 30 May 2019
बात
Wednesday, 29 May 2019
जिंदगी
बंद लिफाफे में रखी चिट्ठी सी है ये जिंदगी, पता नहीं अगले ही पल कौन सा पैगाम ले आये?
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 28 May 2019
माया
माया बहुत प्रबल है। हर कोई इसका सामना नहीं कर पाता। कोई दो तो कोई तीन तक, कोई चार बस इसके आगे उसका धैर्य समाप्त। हर मनुष्य के अंदर जहाँ कुछ विशेषता होती है वही कुछ कमजोरी उसके बंधन का कारण बनती है। मन ही बंधन का कारण है।
🌹श्री परमात्मने नमः🌹
Monday, 27 May 2019
सच्चाई
बहुत मुश्किल नहीं हैं ज़िंदगी की सच्चाई समझना, जिस तराज़ू पर हम दूसरों को तौलते हैं उसपर कभी ख़ुद बैठकर देखिये।
🌞 श्री परमात्मने नमः 🌞
Sunday, 26 May 2019
सरपंच
सरपंच ही एक ऐसा पद है जो ईमानदारी से काम करे तो पंचायत के हर गरीब परिवार को लाभ मिल सकता है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Saturday, 25 May 2019
उपयोग
समय और शब्द दोनों का उपयोग लापरवाही के साथ न करें कयोंकि ये दोनों दुबारा न तो आते हैं और नहीं मौका ही देते हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Friday, 24 May 2019
खजाना
समा जाते हैं लोग दिल में ऐतबार बनकर
फिर लूट लेते हैं ख़ज़ाना पहरेदार बनकर।
।। श्री परमात्मने नमः।।
सच्ची शिक्षा
परोपकार करना, दूसरों की सेवा करना और उसमें जरा भी अहंकार न करना यही सच्ची शिक्षा है!
।। श्री परमात्मने नमः।।
Thursday, 23 May 2019
याद
अगर कोई आपको याद नहीं कर पाता तो आप ही याद कर लीजिये क्योंकि रिश्ते निभाते वक्त मुकाबला नहीं किया जाता !!
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 22 May 2019
आशियां
हस्तियां मिट जाती हैं आशियां बनाने में,
बहुत मुश्किल होती है अपनों को समझाने में।
।। श्री परमात्मने नमः।।
समय का महत्व
जीवन में 'समय' का सबसे बड़ा महत्त्व है! मैंने अपने जीवन के सबसे कठिन समय में ही सबसे ज्यादा कुछ सीखा है क्योंकि अवचेतन मन की शक्तियां हमें बराबर प्रेरणा देती रहती हैं! मैंने जब विपरीत परिस्थितियों में ख़ुद को अकेला पाया तो जीवन को करीब से जाना और सीखा! मैं आज अपने जीवन के वैसे तमाम कठिन परिस्थितियों को गुरु के रूप में मान कर उनका शुक्रिया अदा करता हूँ क्योंकि उन्होंने मुझे ज्यादा मज़बूत और निश्चयवान बनाया है!
।। श्री परमात्मने नमः।।
Tuesday, 21 May 2019
प्रश्न
गेरुआ रंग सिर्फ एक प्रतीक है या फिर इसका हमारे मन और शरीर पर भी कोई असर पड़ता है? कोई भी जवाब दे सकते हैं।
।।श्री परमात्मने नमः।।
Monday, 20 May 2019
पहचान
सत्य की ख्वाहिश होती है कि सब उसे पहचाने और
झूठ को हमेशा डर लगता है कि कोई उसे पहचान न ले।
।। श्री परमात्मने नमः।।