ईश्वरीय कृपा तीन बातों से होती है-
(1) खुशी, रंज और गुस्से में एक-सा रहना।
(2) अमीरी और दरिद्रता में से किसी का
प्रभाव मन पर न आने देना।
(3) बुरी कमाई का धन पेट में न जाने पाये
इसका भय सदा रखना।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Friday, 16 February 2018
ईश्वरीय कृपा
Thursday, 15 February 2018
वर्तमान की महत्ता
वक्त और उम्र किसी का इंतजार नहीं करते। ये अपनी गति से बढ़ते रहते हैं। वक्त हमें पल पल बहुत गहरी सीख देता है लेकिन हम उस सीख को समझने का प्रयास ही नहीं करते और व्यर्थ के झगड़ों व कार्यों में उलझकर अपने समय को बर्बाद करते रहते हैं और जिंदगी के महत्वपूर्ण दिनों को व्यर्थ खोते रहते हैं। व्यक्ति को वक्त के केवल वर्तमान का महत्व देना चाहिए। अतीत के केवल उन्हीं अनुभवों को याद रखना चाहिए जो उसे जीवन के रणक्षेत्र में खड़ा होने के लिए मजबूत बनाते हों और जीवन की धरा पर चलना सिखाते हों।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Wednesday, 14 February 2018
पहरेदार
समा जाते हैं लोग दिल में ऐतबार बनकर,
फिर लूट लेते हैं ख़ज़ाना पहरेदार बनकर।
यकीं करता है इन्सान जिन पे हद से ज्यादा,
डुबो देते हैं वो ही कश्ती मझधार बनकर।
झूठ बिक जाती है पलभर में हजारों के बीच,
सच रह जाता है तन्हा गुनाहगार बनकर।
*श्री परमात्मने नमः*
Tuesday, 13 February 2018
बुराई
बुराई इसलिए नहीं बढ़ गई है कि बुराई करने वाले बढ़ गए हैं बल्कि इसलिए बढ़ गई है कि बुराई सहने वाले बढ़ गए हैं।
*श्री परमात्मने नमः*
विश्वास
दुनियां में लोग दो तरह के लोग होते हैं - एक वे जो कहते हैं कि जब मैं इसे देख लूंगा तभी इस पर विश्वास करुंगा और दूसरे वे जो कहते हैं कि मैं जानता हूं मुझे पहले विश्वास करना होगा तभी मैं इसे देख पांऊगा।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Monday, 12 February 2018
विचार
हर चीज़ का उद्गम हमारे मन में ही है और जिसे आप बाहर खोज रहे हैं वह पहले से आपके पास है। कोई भी व्यक्ति किसी विचार को भविष्य में नहीं सोच सकता। किसी चीज़ के बारे में आपका विचार ही उसकी शुरुआत होती है।
।। श्री परमात्मने नमः।।
Sunday, 11 February 2018
नियति के दूत
नियति के दूत यदि आ जांय तो बिहार का कायाकल्प हो जायेगा या उनका अवतरण यदि इस धरा-धाम पर हुआ होगा भी तो दृष्टिगोचर नहीं हो रहे हैं।
।। श्री परमात्मने नमः।।