Saturday, 21 January 2017

परमात्मा

१. परमात्मा सब जगह हैं,
२. परमात्मा सब समय में हैं,
३. परमात्मा सब वस्तुओं में हैं और
४. परमात्मा सबके हैं।

Friday, 20 January 2017

प्यार

प्यार कोई बारिस का नाम नहीं जो बरसे और थम जाये, प्यार सूरज भी नहीं जो चमके और डूब जाये, प्यार तो नाम है साँस का जो चले तो जिंदगी और रुके तो मौत बन जाये।

Thursday, 19 January 2017

कल्याण

आध्यात्म तो अपनेआपको अंदर खोजता है और विज्ञान बाहर-बाहर खोजता है दोनों में तो पारस्परिक विरोध है यदि दोनों शक्ति मिल जाय तो इस संसार का कल्याण हो जायेगा।

Wednesday, 18 January 2017

नफरत

छोटी सी जिंदगी है नफ़रत कब तक करेंगे?
घमंड न करें जिन्दगी में तकदीर बदलती रहती है,शीशा वही रहता है बस तस्वीर बदलती रहती है।

Tuesday, 17 January 2017

गुण

फूल कितना भी सुन्दर हो,
        तारीफ खुशबू से होती है...
इंसान कितना भी बड़ा हो,
        कद्र उसके गुणों से होती है...

Monday, 16 January 2017

वजह

चलो हंसने की कोई हम वजह ढूंढते हैं,
जिधर न हो कोई ग़म, वो जगह ढूंढते हैं !
बहुत उड़ लिए ऊंचे आसमानों में यारो,
चलो जमीं पे ही कहीं, हम सतह ढूंढते हैं !
छूटा संग कितनों का ज़िंदगी की जंग में,
चलो उनके दिलों की, हम गिरह ढूंढते हैं !
बहुत वक़्त गुज़रा भटकते हुए अंधेरों में,
चलो अँधेरी रात की, हम सुबह ढूंढते हैं !

Sunday, 15 January 2017

अपमान

1. दरिद्र होकर दाता होना,
2. धनवान होने पर भी कंजूस होना,
3. पुत्र का आज्ञाकारी न होना,
4. दुष्ट लोगों की सेवा करना तथा
5. किसी का अहित करते हुए मृत्यु होना।
     इन 5 कामों से अपमान ही मिलता है।